Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

जानिए अपने प्रत्याशियों को, भिलाई sector 3 वार्ड क्रमांक 52

00  कांग्रेस प्रत्याशियों को भरोसा, आम मतदाता रहेंगे सत्ताधारी दल के साथ  00  सत्ताधारी दल का पार्षद बनने से क्षेत्र में विकास कार्य होगा ते...

Also Read

00  कांग्रेस प्रत्याशियों को भरोसा, आम मतदाता रहेंगे सत्ताधारी दल के साथ 

00  सत्ताधारी दल का पार्षद बनने से क्षेत्र में विकास कार्य होगा तेज 

00 प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और पिछले 3 वर्षों में किए गए कार्यों को बता रहे हैं मतदाताओं को

रिसाली,भिलाई।

असल बात न्यूज़।। 

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, स्थानीय निकाय के चुनाव में चुनाव प्रचार पर निकले कांग्रेस के ज्यादातर प्रत्याशीगण मुख्य तौर पर प्रदेश सरकार के द्वारा पिछले 3 वर्षों के दौरान किए गए कार्यों और उसकी उपलब्धियों को बताते हुए आम लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। हालांकि विपक्षियों के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप पड़ गया है कोई विकास का काम नहीं हो रहा है लेकिन ज्यादातर प्रत्याशी सरकार की उपलब्धि को गिना रहे हैं और विकास को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें यानी कि कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील कर रहे हैं। भिलाई के वार्ड क्रमांक 52 सेक्टर 3 में भी करीब-करीब ऐसा ही नजारा दिख रहा है। यहां कांग्रेस ने स्थानीय नकाय के चुनाव में  पार्षद पद के लिए सुरेश कुमार वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह भी दावे के साथ कहते हैं कि प्रदेश में विकास कितने काम हुए हैं जिसके चलते स्थानीय निकाय में हर जगह कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत होने की पूरी संभावना है।

किस वार्ड में बीएसपी कर्मचारियों की बड़ी संख्या है तो वही सीआईएसफ के जवानों की भी कालोनी है। कांग्रेस ने यहां से सुरेश कुमार वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है तो वही भाजपा के कुलेश्वर साहू सहित मिलन चंद्राकर, राजेश्वरी मारकंडे, श्री कोसे और भूतपूर्व पार्षद इंदिरा वर्मा भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 2857 है। मतदाताओं के बारे में यहां यह भी कहा जा रहा है कि यहां से 500 से 600 मतदाता ट्रांसफर हो जाने की वजह से यहां से चले गए हैं जिसकी वजह से वे सब संभवत: मतदान नहीं कर सकेंगे। ऐसे में यहां मतदान का प्रतिशत कम होने की संभावना है। 

वार्ड में सभी प्रत्याशियों ने धुआंधार चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। यह चारों तरफ चुनावी शोरगुल जमकर नजर आ रहा है। प्रत्येक प्रत्याशियों की टीम वार्ड में चुनाव प्रचार करते नजर आ रही है। 

कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश वर्मा का कहना है कि उनका पूरा परिवार शुरू से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। उनके दादाजी भी कांग्रेस के सपोर्टर थे। कांग्रेस ने देश में विकास के कार्यों की शुरुआत की है। वे दावे के साथ यह भी कहते हैं कि लोगों को भरोसा है कि जिस पार्टी के प्रदेश में सरकार है उस पार्टी का पार्षद बनने से  विकास का कार्य तेज गति से हो सकेगा।इसलिए लोग स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के पक्ष में अधिक मतदान होने की संभावना है।

इस वार्ड में कई सारी समस्याएं भी व्याप्त हैं। शुद्ध पेयजल आपूर्ति के संकट की स्थिति बार-बार निर्मित होती रही है। बीएसपी नगर प्रशासन के विभाग के द्वारा कचरे का उठाव तो किया जाता है लेकिन नगर निगम वाले सफाई नहीं करते। नलों से गंदा पानी आने की समस्या के बार-बार पैदा हो जाती है। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश वर्मा का कहना है कि वे ऐसी समस्याओं का निराकरण करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। 

श्री वर्मा के साथ उनके पक्ष में सर्व श्री इमरान भाई, आकाश यादव, देवेंद्र उईके,  ठाकुर लक्ष्मण सिंह, शुभम कुमार वर्मा, स्वप्निल भट्ट, पूर्णिमा भट्ट, गीता दीवान, लक्ष्मी वर्मा, सरस्वती वर्मा, डोमिन वर्मा, सरिता ठाकुर, कावेरी वर्मा इत्यादि कार्यकर्ताओं ने आज वार्ड में व्यापक जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओं का दावा है कि श्रमिक यूनियन के लोग भी उनके साथ समर्थन में आ रहे हैं।