Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

कांग्रेस आज घोषित कर सकती हैं स्थानीय निकाय के चुनाव के कुछ टिकट की घोषणा

  रायपुर। असल बात न्यूज़।। प्रदेश कांग्रेस के द्वारा स्थानीय निकाय के चुनाव के लिए कुछ टिकटों की घोषणा आज की जा सकती है। कांग्रेस चुनाव समित...

Also Read

 रायपुर।

असल बात न्यूज़।।

प्रदेश कांग्रेस के द्वारा स्थानीय निकाय के चुनाव के लिए कुछ टिकटों की घोषणा आज की जा सकती है।कांग्रेस चुनाव समिति की आज 30 नवंबर को महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।नगरीय निकाय चुनाव के संदर्भ में पार्टी की चुनाव घोषणा पत्र समिति के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कल हुई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान टिकटों पर भी चर्चा हुई है और उसके बाद कुछ नामों की घोषणा की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि चुनाव लड़ने के लिए आगामी 3 दिसंबर तक नाम निर्देशन पत्र जमा किया जाना है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव 2021 हेतु गठित प्रदेश चुनाव समिति की  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में 30 नवंबर 2021 मंगलवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन रायपुर में बैठक आयोजित की गयी है। यह बैठक कुछ ही देर में शुरू होने जा रही है। इस में टिकट वितरण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय होने की संभावना है और माना जा रहा है कि इसके बाद टिकटों की घोषणा की जा सकती है।

इसके पहले आसन्न नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र की महत्वपूर्ण बैठक राजीव भवन में  हुई है। बैठक में नगरीय निकाय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाने और कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल किया जाने जनसरोकारों के मुद्दों पर बिन्दुवार विस्तृत चर्चा हुई।

 नगरीय निकाय चुनाव 2021 चुनाव घोषणा पत्र समिति की बैठक में समिति के अध्यक्ष मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री शिवकुमार डहरिया, मंत्री अमरजीत भगत, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्र साहू, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत चावला विशेष रूप से उपस्थित थे।