Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक दुर्ग में

  प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एवं प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरीशंकर उल्का उपस्थ...

Also Read

 

प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एवं प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरीशंकर उल्का उपस्थित रहेंगे

रायपुर ।

असल बात न्यूज।।

 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेश की प्रदेश कार्यकारिणी, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों की विस्तारित बैठक आगामी 10 नवंबर को राजीव भवन दुर्ग में आयोजित की गई है। अभी दुर्ग जिले में भिलाई नगर निगम, रिसाली नगर निगम, जामुल नगर पालिका के महापौर तथा पार्षदों के  चुनाव होने वाले हैं जिसके चलते यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने इस बारे में जानकारी देते हुए हमें बताया है कि इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एवं प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरीशंकर उल्का विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर मनाये जा रहे हीरक महोत्सव एवं प्रस्तावित जन-जागरण अभियान पर चर्चा की जायेगी।

 इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एवं प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरीशंकर उल्का विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में कांग्रेस सदस्यता अभियान एवं आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर मनाये जा रहे हीरक महोत्सव एवं प्रस्तावित जन-जागरण अभियान पर चर्चा की जायेगी।

दुर्ग कला मंदिर में गांधीवादी विचारक पुरूषोत्तम अग्रवाल का व्याख्यान

10 नवंबर को सुबह 11 बजे, महात्मा गांधी सभागृह (कला मंदिर), सिविक सेंटर, भिलाई में हीरक जयंती महोत्सव के अंतर्गत प्रख्यात गांधीवादी विचारक एवं वक्ता पुरूषोत्तम अग्रवाल का व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित है।