कवर्धा ।

असल बात न्यूज़।।

कवर्धा में आम लोगों को कर्फ्यू से कुछ और राहत मिली है। यहां अब सभी तरह  की दुकानें सुबह 9:00 से 3:00 बजे तक खोली आ सकेंगी।

 कबीरधाम  के श्री रमेश कुमार शर्मा ने कवर्धा में लगे    कर्फ्यू में राहत के बारे में जानकारी देते हुए बताया है पहले यहां दुकानें खोलने का समय  10 बजे से 2 बजे तक निर्धारित किया गया था।अब   कवर्धा शहर के अंदर सभी प्रकार के दुकानों का खुलने का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक कर दिया गया है। 

 कलेक्टर ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। पत्रकार वार्ता में कबीरधाम एसपी श्री मोहित गर्ग ने कवर्धा में 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को हुए उपद्रवमारपीट तथा तोड़फोड़ में शामिललोगों की गिरफ्तारी की पूरी जानकारी दी।  

इसी तरह शहर के आमजन शाम 5 बजे से 7 बजे तक घर से अपने कामो से निकल सकते है। घर से बाहर निकलते समय अपना पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा। शहर की सभी सीमाएं सील रहेगी। चौकसी बरती जाएगी। कलेक्टर ने सोमवार 11 अक्टूबर से कवर्धा शहर के अंदर सभी शासकीय कार्यालयोंशैक्षणिक संस्थानस्कूलकॉलेजकोचिंग सेंटर और बैंकों को खोलने के निर्देश दिए है। शासकीय कार्यालय और बैंक अपने निर्धारित समय में खुलेंगेलेकिन आमजनों के लिए दोपहर 3 बजे तक ही निर्धारित रहेगी। यह व्यवस्था सोमवार 11 अक्टूबर से लागू हो गई है।