Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

निर्माण श्रनिको को मिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

दुर्ग। असल बात न्यूज।। दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजनाओं के संचालन में तेजी लाने की दिशा ...

Also Read


दुर्ग।

असल बात न्यूज।।

दुर्ग जिले में छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजनाओं के संचालन में तेजी लाने की दिशा में काम किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने आज इस जिले का दौरा किया।उन्होंने यहां निर्माण क्षेत्र में लगे विभिन्न श्रमिकों से मुलाकात की। विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सहायता राशि आवंटित की।श्रम विभाग, स्थानीय नगर निगम के पदाधिकारियों, अधिकारियों कर्मचारियों को मंडल की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

   कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने दुर्ग पहुचने के पूर्व टच फाउंडेशन(अक्षय पात्र) जो शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना के अंतर्गत भोजन निर्माण का कार्य करती है, के कार्य स्थल का अवलोकन किया  तथा भोजन निर्माण की प्रक्रिया को देखा । उसके बाद उन्होंने सहायक श्रमायुक्त दुर्ग कार्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया । वहां उन्होंने  मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत श्रीमती खिलेश्वरी नेताम,  उतई  एवं श्रीमती बबीता देवी राय, वार्ड पुैरना,  को एक -  एक  लाख रुपए का चेक प्रदान किया । श्रम विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक में  श्री आर.के.प्रधान सहायक श्रमायुक्त, दुर्ग ने  कार्यालय द्वारा संचालित योजनाओं एवं विभागीय कार्यो की जानकारी दी।  बैठक में  कर्मकार कल्याण के  अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल ने    भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के कार्यों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया  कि, मंडल का गठन प्रदेश के निर्माण श्रमिकों के कल्याण किया गया है। मंडल 60 प्रकार के निर्माण श्रमिकों का पंजीयन किया जाता है।जिसके लिये मंडल द्वारा श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ-साथ  जन्म से लेकर मृत्यु तक की योजनाएं 22 प्रकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित है। मंडल में भगिनी प्रसूति सहायता योजना, के तहत दो किस्तों दी जाने वाले राशि अब  रूपये 10 हजार रुपए प्रदाय की जा रही है।  मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु दिव्यांग सहायता योजना के तहत राशि रूपये 1 लाख प्रदाय किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत जल्द ही निर्माण श्रमिकों सहायता प्रदाय की जावेगी।

 इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गिरीश देवांगन  अध्यक्ष, खनिज विकास निगम छत्तीसगढ़., दुर्ग शहर विधायक  श्री अरूण वोरा जी अध्यक्ष खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़, श्री धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग शहर, एवं श्री निर्मल कोसरे  उपस्थित थे।

अध्यक्ष द्वारा विश्राम भवन, दुर्ग में नगर निगम के पार्षदों, महापौर तथा निगम के विभागीय कर्मचारियों के साथ बैठक ली गई। इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री गिरीश देवांगन  अध्यक्ष, खनिज विकास निगम छत्तीसगढ़, दुर्ग शहर विधायक श्री अरूण वोरा  अध्यक्ष खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़. ,श्री धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग शहर, एवं श्री निर्मल कोसरे , श्रीमती तुलसी साहू भिलाई उपस्थित थे तथा बैठक में श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई तथा योजना के क्रियान्वयन में प्रगति लाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री आर.के.प्रधान सहायक श्रमायुक्त जिला दुर्ग के द्वारा किया गया।