Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

कोई भी निर्माण श्रमिक शासन की योजनाओं का लाभ पाने से वंचित न रहे - कर्मकार मंडल अध्यक्ष श्री अग्रवाल

  , रायपुर धमतरी। असल बात न्यूज़।। धमतरी नगर पालिका क्षेत्र में निर्माण श्रमिकों का मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक योजना में निशुल्क पंजीयन करान...

Also Read

 

,

रायपुर धमतरी।

असल बात न्यूज़।।

धमतरी नगर पालिका क्षेत्र में निर्माण श्रमिकों का मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक योजना में निशुल्क पंजीयन कराने के काम की गति को तेज किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने इस संबंध में यहां पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा के अनुरूप निर्माण श्रमिकों का राज्य शासन के द्वारा संचालित सभी 22 योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए।

कर्मकार मंडल  के अध्यक्ष  सन्नी अग्रवाल  ने धमतरी नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक ली है और उन्होंने इसमें इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निगम और विभाग के बीच परस्पर सामंजस्य बनाकर काम किया जाना चाहिए। योजनाओं को संचालित करने में कभी दिखाई नहीं होना चाहिए। निर्माण श्रमिक योजनाओं का लाभ पाने से वंचित रह जाए ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क पंजीयन योजना तथा अन्य श्रमिक हितों की योजनाओं का हर जगह बेहतर तरीके से संचालन होना चाहिए।

कर्मकार के मंडल के अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने राज्य शासन की योजनाओं का बेहतर संचालन करने के लिए क्षेत्र में प्रत्येक माह शिविर लगाने को कहा है।उन्होंने कहा कि ऐसे सिविल लगा जाए और उनकी आम लोगों तक पूरी जानकारी पहुंचाई जाए तभी शासन की योजनाओं का लोगों को पूरा लाभ मिल सकेगा। 

उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में कमी रह गई तो निर्माण श्रमिक योजनाओं का फायदा पाने से वंचित रह जाएंगे। सभी श्रमिक हितैषी 22 योजनाओं का लाभ प्रत्येक श्रमिक परिवार मिले यह सुनिश्चित  किया जाना चाहिए।  श्रमिकों को किसी भी प्रकार की तकलीफ न हो इस पर विशेष ध्यान देने कहा गया है। 





कर्मकार मंडल अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल इसी दौरान कांकेर पहुंचे।कांकेर में पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका जोशीला आत्मीय स्वागत किया गया।उन्होंने विश्वास दिलाया है कि वे पार्टी के कार्यकर्ताओं, तथा निर्माण श्रमिकों  के हितों , कल्याण के लिए लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने यहां मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दिव्यांग मृत्यु सहायता योजना के तहत 1 लाख ₹ का चेक व भगिनी प्रसूता सहायता के चेक भी हितग्राहियों को वितरित किया।