Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के बीच टेलीफोन पर बातचीत

  नई दिल्ली। असल बात न्यूज। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष महामहिम चार्ल्स मिशेल के साथ फोन पर बात की। नेताओं न...

Also Read

 

नई दिल्ली। असल बात न्यूज।

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष महामहिम चार्ल्स मिशेल के साथ फोन पर बात की।

नेताओं ने अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रमों और क्षेत्र और दुनिया के लिए इसके प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए भीषण आतंकी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा की जिसमें कई लोग हताहत हुए थे। उन्होंने एक स्थिर और सुरक्षित अफगानिस्तान के महत्व पर जोर दिया और इस संदर्भ में भारत और यूरोपीय संघ की संभावित भूमिका पर चर्चा की।

दोनों नेता द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों, विशेष रूप से अफगानिस्तान की स्थिति पर संपर्क में रहने पर सहमत हुए।