Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

राज्य के खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात

  रायपुर।  असल बात न्यूज़।।   मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री  ने अपन...

Also Read

 

रायपुर।

 असल बात न्यूज़।।


 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री  ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से  उन्होंने  बिलासपुर और रायपुर में लगभग 42 करोड़ 14 लाख रूपए की लागत से नई खेल सुविधाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें मुख्य रूप से फुटबाल, कबड्डी, तींरदाजी और एथलेटिक्स की अकादमी, दो खेल छात्रावास, एक तींरदाजी प्रशिक्षण उपकेन्द्र और एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक एण्ड फील्ड शामिल हैं।  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए।  

इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रह साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी, खेल सचिव श्री एन.एन.एक्का, संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और रायपुर तथा बिलासपुर के कार्यक्रम स्थल से संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छ. ग. राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कूलदीप जूनेजा, विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारी और खेलप्रेमी उपस्थित थे।