Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

बोरई, नगपुरा और रसमड़ा में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण,गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा - कोरोना संकट से जूझने के बावजूद छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों की गति कहीं धीमी नहीं हुई

  दुर्ग। असल बात न्यूज़। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के बोरई, नगपुरा और रसमड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोक...

Also Read

 

दुर्ग। असल बात न्यूज़।

दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के बोरई, नगपुरा और रसमड़ा ग्राम पंचायत क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना के साथ विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़  को Corona संकट से बुरी तरह से  जूझना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद यहां विकास कार्यों की गति कहीं भी धीमी नहीं हुई है।

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री साहू ने आगे  छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा गांव ,गरीब और, किसानों के कल्याण व उत्थान के लिए चलाये जा रहे योजनाओं के बारे मे बताते हुए कहा कि  पिछले ढाई वर्ष के वैश्विक महामारी कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ की विकास कार्यों के मामले में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनी है। यहां जिस तरीके से गौठान का विकास किया गया है और उससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की कोशिश की गई है तथा महिलाओं को भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की योजना को इससे जोड़ा गया है इसे पूरे देश में मॉडल के रूप में अपनाया जा रहा है। उन्होंने  बताया कि आने वाले समय में गौठान को अन्य गतिविधियों से जोड़कर रोजगार सृजन का केंद्र के रूप में विकसित किया जावेगा। ग्रामीणों की  मांग के अनुरूप कृषि सिंचाई ,पेयजल ,स्वास्थ ,शिक्षा की सुविधाओं पर  दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में चरण वार अलग अलग क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किये जा रहे हैं।

 इसी कड़ी में बोराई में आई टी आई ,नगपुरा रसमड़ा में स्वास्थ्य सुविधा विस्तार इत्यादि विकास कार्यों का  भूमिपूजन, लोकार्पण किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्षा श्रीमती शालिनि यादव ने की।  ,विशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत ,नंदकुमार सेन अध्यक्ष ब्लॉक काँग्रेस कमेटी, दुर्ग ग्रामीण उपस्थित थे।

  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नित् सरकार बनने के बाद से लगातार गांव में लगातार हो रहे विकास कार्यों की कड़ी में  दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोराई में द पूर्व सरपंच रिवेंद्र यादव के  कार्यकाल में स्वीकृत अटल समरसता भवन का लोकार्पण तथा जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृत स्कूल में अतिरिक्त भवन ,मशरूम शेड सहित अन्य कार्यो का भूमिपूजन किया गया।