Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा 08 जुलाई से

  रायपुर । असल बात न्यूज।                रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग के मध्य एक  साप्...

Also Read

 


रायपुर । असल बात न्यूज।

 

             रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग के मध्य एक  साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08205 दुर्ग-नौतनवा प्रत्येक गुरुवार  को दिनांक 08 जुलाई, 2021 से तथा गाड़ी संख्या 08206 नौतनवा-दुर्ग प्रत्येक शनिवार  10 जुलाई,  2021से चलेगी | यह गाड़ी आगामी आदेश तक चलती रहेगी ।  

      

          इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआर, 02 सामान्य, 11 स्लीपर, 03 एसी-III तथा 02 एसी-II कोच सहित कुल 20 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी । यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा |

                          इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है :- 👇