Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भारत देश और प्रधानमंत्री मोदी को बदनाम करने गुप्त दस्तावेज तैयार कराना कांग्रेस की निम्न स्तरीय करतूत -सांसद विजय बघेल

  0 सांसद ने कहा देश से बढ़कर कोई नहीं, लेकिन  कांग्रेस  भारत देश के खिलाफ ही साजिश कर  रही 0 घोर निंदनीय कृत्य, ऐसी देश विरोधी साजिश भिलाई ...

Also Read

 


0 सांसद ने कहा देश से बढ़कर कोई नहीं, लेकिन  कांग्रेस  भारत देश के खिलाफ ही साजिश कर  रही

0 घोर निंदनीय कृत्य, ऐसी देश विरोधी साजिश


भिलाई । असल बात न्यूज़।

 दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने गुप्त दस्तावेज ( टूल किट )किया है। यह   गुप्त दस्तावेज ( टूल किट )भारत देश और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने के लिए तैयार किया गया है। देश को बदनाम करने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अत्यंत दुखद और निराशाजनक बात है कि  ऐसे निम्न स्तरीय करतूत देश में 60 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी कर रही है। कांग्रेस के इस कृत्य का भंडाफोड़ हो गया है। देश की छवि खराब करने के ऐसे  काम  के लिए आम जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी।

 सांसद श्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने गुप्त दस्तावेज   बनाकर देश विरोधी कृत्य किया है. उन्होंने कहा यह चौकाने वाला है कि ऐसे समय में जब समूचा भारत कोविड महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस पार्टी भारत के खिलाफ साजिश कर रही है। अपने देश की छवि को खराब करने की कोशिशो में लगी हुई है।

         सांसद विजय बघेल ने बताया कि कांग्रेस का एक गुप्त दस्तावेज उजागर हुआ है जोकि उसने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थक बद्धिजीवियों को भेजा है। इस गुप्त दस्तावेज से पता चलता है कि कांग्रेस ने भारत को दुनिया भर में बदनाम करने, देश की छवि को खराब करने के लिए साजिश रची है, जिसका पर्दाफाश हो गया है। इस दस्तावेज को लेकर श्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस के जिस साजिश का खुलासा हुआ है, उसकी निंदा के लिए जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने के लिए देश तक की छवि को दांव लगाने की साजिश करने का काम कोई राजनीतिक पार्टी नहीं कर सकती। ऐसा कृत्य पूर्णता  देश विरोधी है इसे कोई सहन नहीं कर सकता।

    सांसद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ उनके द्वारा किए गए ट्वीट के आधार पर शिकायत करने से कांग्रेस की बौखलाहट साबित हुई है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोगों ने देखा है कि किस तरह पहले वैक्सीन को बदनाम किया गया. लोगों को समय पर वैक्सीन लगाने नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी और केन्द्र सरकार के मंत्रियों को बात बेबात पत्र लिखे जा रहे हैं, वे सभी कांग्रेस के इस गुप्त दस्तावेज में दर्ज है.