Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

ग्रीन एनर्जी एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट विषय पर छः दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार

  भिलाई। असल बात न्यूज़। इंदिरा गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर, भिलाई में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ (IQAC)त...

Also Read

 


भिलाई। असल बात न्यूज़।

इंदिरा गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर, भिलाई में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ (IQAC)तथा विज्ञान संकाय के संयुक्त तत्वावधान में  ग्रीन एनर्जी एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट विषय पर छः दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार  का आयोजन    किया गया। इसके उद्घाटन समारोह में प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम ने वेबिनार की रूपरेखा बताते हुए   आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने पर जोर दिया।

उन्होंने आगे कहा कि विकास के साथ ही अगर हम अपने प्राकृतिक संसाधनों का भी सदुपयोग करेंगे तो निश्चित ही इन्हें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए  इन्हें उपहार स्वरूप छोड़ कर जायेंगे, तभी विकास का औचित्य है।

 वेबिनार में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल, पर्यावरण आदि विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इंदौर (म. प्र.) से पर्यांवरण-विद प्रो. डॉ शंकर लाल गर्ग, छतरपुर (म. प्र.) से भौतिक विज्ञानी डॉ. एच सी नायक, वर्धा (महाराष्ट्र) से भूगोल शास्त्री डॉ. गौरी शर्मा, रायपुर (छ. ग.) से भौतिक विज्ञानी डॉ. अंजलि अवधिया, दुर्ग से रसायन विज्ञानी डॉ. अजय सिंह तथा जीव विज्ञानी डॉ. अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने विशाल ज्ञान के भंडार से  विषय को सरलता से विद्यार्थियों को समझाया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका मेश्राम लगातार छः दिन वेबीनार से जुड़ी रहीं तथा प्रत्येक दिन उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। समापन समारोह में प्राचार्य ने वेबिनार की कार्यकारिणी को एक सफल आयोजन के लिए बधाई दी।