Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

जिला पंचायतों के पांच मुख्य कार्यपालन अधिकारी इधर से उधर किए गए

  रायपुर। असल बात न्यूज।  भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी दुर्ग आएंगी। राज्य शासन ने उन्हें यहां अपर collector नियु...

Also Read

 रायपुर। असल बात न्यूज। 

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी दुर्ग आएंगी। राज्य शासन ने उन्हें यहां अपर collector नियुक्त किया है। राज्य शासन के द्वारा आज पांच मुख्य कार्यपालन  अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस सूची में रायगढ़ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को वहां से हटाकर दुर्ग में अपर  कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।

इस स्थानांतरण से सूरजपुर, महासमुंद और नारायणपुर  के जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभावित हुए हैं। नारायणपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राहुल देव को सूरजपुर में पदस्थ किया गया है। महासमुंद जिला पंचायत  के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि मित्तल को रायगढ़ में पदस्थ किया गया है। सूरजपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छीकारा वहां से महासमुंद भेजे गए है।

जिला पंचायत बीजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोषण लाल चंद्राकार  को जिला पंचायत नारायणपुर में पदस्थ किया गया है।

दुर्ग के अपर कलेक्टर और नगर निगम रिसाली के प्रभारी आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को अब दुर्ग कलेक्टर के पद से मुक्त कर आयुक्त नगर निगम रिसाली की full place जिम्मेदारी दी गई है।