Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जुए के फड़ को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, TI और SI समेत तीन आरक्षक निलंबित। मामले में पुलिस विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, पांचों पुलिसकर्मियों पर गिरी निलंबन की गाज

  सूरजपुर। जुआ खिलवाने और जुआरियों से सांठ-गांठ के मामले में सूरजपुर पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापपुर थाना प्रभारी दिनेश प...

Also Read

 सूरजपुर। जुआ खिलवाने और जुआरियों से सांठ-गांठ के मामले में सूरजपुर पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापपुर थाना प्रभारी दिनेश पुरैना और एक उप निरीक्षक के साथ तीन आरक्षक को निलंबित कर दिया है.


सूरजपुर पुलिस अधीक्षक आईपीएस योगेश कुमार पटेल ने थाना प्रतापपुर के अंतर्गत 27 नवंबर को प्रतापपुर बस स्टैंड के पास जुआ खेलने की सूचना पर जिला स्तरीय टीम भेजकर छापामार कार्रवाई करवाई थी. इसमें 7 जुआरियों के कब्जे से कुल 99,600 रुपए नगद, 52 पत्ती ताश, 7 नाग मोबाइल फोन व कई चालान जप्ती की गई. इसी दौरान पता चला कि यह जुआ फड़ प्रतापपुर निवासी जयभगवान अग्रवाल द्वारा प्रतापपुर थाना के पुलिस कर्मियों के साथ मिलीभगत करके खिलवाया जा रहा था.



मामले में प्रथम दृष्ट्या थाना प्रतापपुर के पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाये जाने एवं जुआ फड़ पर कार्रवाई नहीं किये जाने से उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र सूरजपुर संबद्ध किया गया है. जिन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें प्रतापपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश पुरैना और उप निरीक्षक विवेक खलखो के साथ आरक्षक राजेश तिवारी, आरक्षक भीमेश रामो और आरक्षक राजकुमार पासवान शामिल हैं.


आदेश के तहत निलंबित अधिकारी-कर्मचारी सक्षम अधिकारी की पूर्व लिखित अनुमति प्राप्त किए बिना न तो अपना मुख्यालय प्रायोजित करेंगे और न ही कर्तव्य से सहमत रहेंगे. निलंबन की अवधि में इन्हे वित्तीय नियमों के तहत केवल नियमानुसार देय जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा.