Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


अब डिप्टी CM विजय शर्मा ने राहुल गांधी को दी खुली चुनौती, बोले- नक्सलवाद पर सार्वजनिक मंच पर बहस करने का है साहस?

  रायपुर। इन दिनों देश-प्रदेश में नेताओं का एक-दूसरे को चुनौती देने का सिलसिला शुरू हो चला है. प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेशी ताकत...

Also Read

 रायपुर। इन दिनों देश-प्रदेश में नेताओं का एक-दूसरे को चुनौती देने का सिलसिला शुरू हो चला है. प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेशी ताकतों से कनेक्शन और देशद्रोह के आरोपों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की चु्नौती दे दी है. उनकी चुनौती को 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी की बहस की चुनौती दे दी है.



उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी को नक्सलवाद के मुद्दे पर सार्वजनिक मंच पर बहस की चुनौती देते हुए कहा कि किसी भी जगह, किसी भी प्लेटफॉर्म पर, किसी भी वक्त डिबेट को तैयार हूं. आपकी पार्टी के कुछ नेता नक्सली को अपना हीरो बताते हैं. जिन्होंने झीरम घाटी में आपके ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं की हत्या की थी. क्या आप इस चुनौती को स्वीकार करने का साहस दिखाएंगे?

मैं आपको खुली चुनौती देता हूँ – आइए, नक्सलवाद के मुद्दे पर सार्वजनिक मंच पर खुली बहस (डिबेट) कीजिए। किसी भी जगह, किसी भी प्लेटफार्म में, किसी भी वक्त! तब मैं आपको बताऊँगा कि आपकी ही पार्टी के कुछ नेता उस नक्सली को अपना हीरो कैसे बताते हैं, जिसने झीरम घाटी में आपके ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं की हत्या की थी। क्या आप इस चुनौती को स्वीकार करने का साहस दिखाएंगे?