Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


आज की बड़ी खबरें: CM विष्णुदेव साय का बलौदाबाजार दौरा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का काला दिवस और 299 पदों पर भर्ती के लिए लगेगा रोजगार मेला।

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर कई महत्वपूर्ण आयोज...

Also Read

 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शिरकत करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे रायपुर के महालेखाकार आवासीय परिसर स्थित सामुदायिक भवन पहुंचेंगे। यहां वे ऑडिट पखवाड़ा-2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे नवा रायपुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3’ में शिरकत करेंगे।




मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से बलौदाबाजार जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:05 बजे ग्राम सुहेला के दुर्गा मैदान पहुंचकर वहां आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद दोपहर 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 3:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनाएंगी काला दिवस

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के आंदोलन का आज 19 नवंबर को तीसरा और अंतिम दिन है। अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर में 17 से 19 नवंबर तक चरणबद्ध प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं आज काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर काला दिवस मनाएंगी।

आंदोलन के जरिए कार्यकर्ता और सहायिकाएं सरकार के सामने अपनी मांगें रख रही हैं। उनकी प्रमुख मांगों में नियमितीकरण कर शासकीय कर्मचारी का दर्जा देना और मासिक मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये करना शामिल है। इसके अलावा 5G मोबाइल उपलब्ध कराने, इंटरनेट भत्ता बढ़ाकर 500 रुपये करने और पदोन्नति की व्यवस्था लागू करने की मांग भी की जा रही है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 11 और 12 दिसंबर को प्रांतीय महापड़ाव किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगी।

299 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेला

महासमुंद जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र महासमुंद द्वारा 19 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार यह मेला शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा, महासमुंद में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

उप संचालक रोजगार डॉ. शशिकला अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा 299 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विसेस सोसायटी, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, एनआईआईटी लिमिटेड और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), महासमुंद शामिल हैं।

इन संस्थाओं में बेबी सिटर, केयर टेकर, नर्सिंग स्टाफ, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, सिक्योरिटी गार्ड, पर्यवेक्षक, सहायक पर्यवेक्षक और रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, बीएससी नर्सिंग और बीएससी कृषि उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना होगा।

पदवार शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, कार्यस्थल और रिक्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद या रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।


धान खरीदी महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी महाअभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है। अब तक प्रदेश में 1.44 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। किसानों की सुविधा के लिए अब तक 4.68 लाख से अधिक टोकन जारी किए गए हैं। वहीं, 18 नवंबर को 12,554 टोकन के जरिए 48 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी हुई।