छत्तीसगढ़ . असल बात news. 0 विशेष संवाददाता उड़ीसा पश्चिम बंगाल से आगे बढ़कर चक्रवात अब छत्तीसगढ़ के ऊपर पहुंच गया है. हालांकि चक्रवात ...
उड़ीसा पश्चिम बंगाल से आगे बढ़कर चक्रवात अब छत्तीसगढ़ के ऊपर पहुंच गया है. हालांकि चक्रवात के दिशा में थोड़ा परिवर्तन हुआ है. इसके, आंध्र प्रदेश तेलंगाना से होते हुए बस्तर संभाग की तरफ से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने की संभावना थी लेकिन इसकी दिशा में परिवर्तन हुआ. और इसकी उड़ीसा,पश्चिम बंगाल से आगे बढ़ते हुए अंबिकापुर संभाग की ओर से छत्तीसगढ़ में एंट्री हुई है. चक्रवात के आगमन के बाद समूचे छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है.अंबिकापुर संभाग से लेकर राजधानी रायपुर, भिलाई दुर्ग में हल्की बारिश शुरू हो गई है. इसके साथ वातावरण में ठंड बढ़ने की संभावना है और दो-तीन दिनों के बाद से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो सकती है. अच्छी बात यह है कि चक्रवात के साथ तेज हवाओं के झोंकों का आगमन नहीं हुआ है.
इस चक्रवात की दिशा में एक दिन पहले थोड़ा परिवर्तन हुआ.एक दिन पहले इसका केंद्र विभिन्न कारणों से यह दो खंण्डो में विभक्त हो गया और तब लग रहा था कि यह अब शायद कुछ कमजोर हो जाएगा. लेकिन इसके बाद कल इसका केंद्र फिर कुछ मजबूत होता दिखाई दिया. लेकिन यहां यह तेलंगाना,आंध्र प्रदेश से हटकर झारखंड और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने लगा. और आज इसी रास्ते से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर गया है.
छत्तीसगढ़ में इस चक्रवात को लेकर शुरू से कुछ चिंताएं रही है. सबसे बड़ी वजह है कि अभी धान की कटाई चल रही है मंडियों में धान पहुंच रहा है वहां धान को नुकसान पहुंचने की आशंका है.
चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में दो दिनों तक लगातार बारिश हल्की होते रहने की संभावना है.कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. इसके बाद यहां के वातावरण में ठंडक बढ़ने की संभावना है.


"
"
" alt="" />
" alt="" />


