दुर्ग जिले में एक ही दिन दो वेलनेस सेंटर का शुभारंभ,सांसद विजय बघेल के प्रयासों से दुर्ग जिले को मिली बड़ी सौगात,केंद्रीय संस्थाओं के कर्मिय...
भिलाई,दुर्ग .
असल बात news.
दुर्ग जिले में रहने वाले केंद्रीय संस्थानों के कर्मचारियों,पेंशनर्स के लिए आज का दिन छोटी दीवाली की तरह था.दुर्ग जिले में आज एक ही दिन में केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के दो वेलनेस सेंटर का शुभारंभ हुआ है.इसका एक स्वास्थ्य केंद्र वेलनेस सेंटर दुर्ग में शुरू हुआ है तो दूसरे वैलनेस सेंटर का भिलाई में शुभारंभ हुआ है.इन वेलनेस सेंटर के शुभारंभ से यहां के केंद्रीय संस्थाओं के कर्मियों,पेंशनर्स को अब अपनी चिकित्सा सुविधाओं को रेफर कराने के लिए रायपुर नहीं भटकना पड़ेगा और उन्हें इसकी सुविधा भिलाई दुर्ग में ही मिल जाएगी. पूरे देश में अभी केंद्र सरकार की एलोपैथिक चिकित्सा की सुविधा वाले लगभग 300 वैलनेस सेंटर हैं और दुर्ग जिले में एक ही दिन में दो वैलनेस सेंटर का शुभारंभ हुआ है.ऐसी सौगात मिलने से यहां के लोगों में दीप पर्व के जैसी खुशियां नजर आई और उत्साह नजर आया. दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल ने जिले के कलेक्टर और वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में इसका शुभारंभ किया.इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आम लोगों ने अपना आशीर्वाद देकर उन्हें सांसद चुना है और वे आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने लोकसभा क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं- सुविधाओं को जन- जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.
दुर्ग जिले में केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के वेलनेस सेंटर का दुर्ग शहर में बीएसएनएल भवन तथा भिलाई में सेक्टर वन स्थित बीएसएनएल भवन में शुभारंभ हुआ है.इन वैलनेस सेंटर में ओपीडी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएगी.यहां ईसीजी,बीपी शुगर की जांच की जाएगी. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले में सबसे अधिक सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारी हैं. इन कर्मचारियों और पेंशनर्स को अपनी बीमारियों के इलाज के लिए कहीं दूसरी जगह रेफर कराने में अभी सबसे अधिक दिक्कतें आती थी और इसके लिए रायपुर जाना पड़ता था. तथा लंबी लाइन लगने के जैसी समस्या से भी जूझना पड़ता था.लेकिन यहां यह सुविधा उपलब्ध हो जाने से अब लिए अब उन्हें रायपुर जाना नहीं जाना पड़ेगा.
दुर्ग और भिलाई के वैलनेस सेंटर के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है.इसी कड़ी में हमें यह सुविधा मिल सकी है.उन्होंने कहा कि हमारे भिलाई दुर्ग में वास्तव में सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों -अधिकारियों की संख्या बहुत अधिक है.उम्र के अंतिम पड़ाव में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने लगते हैं तब इन्हें अपनी बीमारियों के इलाज के लिए भटकना पड़ता है जोकि काफी पीड़ादायक रहा है.अब भिलाई दुर्ग में इसका वैलनेस सेंटर शुरू हो जाने से रेलवे, बीएसएनल,सीआईएफ, इनकम टैक्स जीएसटी जैसे केंद्रीय संस्थानों के अधिकारियों कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि लगभग दो साल पहले तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मांडवीया से उन्होंने यह वेलनेस सेंटर यहां खोलने के बारे में बात की थी. इसे खोलने की स्वीकृति लगभग एक साल पहले मिल गई थी और अब इसका शुभारंभ हो गया है. उन्होंने कहा कि वे लगातार प्रयास कर रहे हैं कि सेंट्रल गवर्नमेंट की सुविधाओं का उनके लोकसभा क्षेत्र में निरंतर विस्तार होता रहे.
दुर्ग में सभा को जिला कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भिलाई दुर्ग में सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों की काफी अधिक संख्या है. चिकित्सा संबंधित सुविधा के केंद्र के शुरू जाने से यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी और रायपुर जाने की निर्भरता खत्म हो जाएगी.सांसद विजय बघेल ने दोनों वेळनेस सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया.
इस अवसर पर भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल एडवाइजर कृष्णमूर्ति कामले, सीजीएचएस से नागपुर के अपर निदेशक एन सोमराज,डॉ पार्वती वर्मा, भी उपस्थित थे. दुर्ग वैलनेस सेंटर में डॉक्टर पार्वती वर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगी तो वहीं भिलाई में डॉ लीना प्रसाद जिम्मेदारी संभालेंगी भिलाई में योगेंद्र सिंह,रमेश श्रीवास्तव, उज्जवल दत्ता,श्रीमती स्वीटी कौशिक, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में सेंट्रल गवर्नमेंट के अधिकारी कर्मचारी सेवानिवृत्ति कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.






















"
"
" alt="" />
" alt="" />


