Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


गढ़ कलेवा के स्टॉल में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद ले रहे नागरिक

 *छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 *मनीषा महिला स्व-सहायता समूह की अनूठी पहल *पारंपरिक व्यंजनों से परिवार को दे रहीं सहारा रायपुर  . असल बात news. ...

Also Read



 *छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026

*मनीषा महिला स्व-सहायता समूह की अनूठी पहल

*पारंपरिक व्यंजनों से परिवार को दे रहीं सहारा

रायपुर  .

असल बात news.

1 नवंबर 2026.

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और खान-पान की झलक देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में रायपुर के घड़ी चौक स्थित गढ़ कलेवा से पहुँचे मनीषा महिला स्व-सहायता समूह अपने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्टॉल के माध्यम से लोगों को प्रदेश के पारंपरिक स्वाद से रूबरू करा रहे हैं।

समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजन जैसे चिला, फरा, चौसेला, साबूदाना बड़ा, भजिया, ठेठरी, खुरमी सहित कई तरह के छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं पकवान तैयार कर लोगों को परोसे जा रहे हैं। इन व्यंजनों के जरिए समूह की महिलाएं छत्तीसगढ़ की खान-पान की परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ ही अपनी मेहनत और हुनर का प्रदर्शन कर रही हैं।

मनीषा महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं पारंपरिक व्यंजन तैयार कर अपनी आजीविका चला रही हैं और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। उनके इस प्रयास से परिवार के भरण-पोषण में आर्थिक सहयोग मिल रहा है। साथ ही, महिलाएं अपने हुनर और मेहनत के दम पर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।