कोण्डागांव, असल बात News 06 नवम्बर 2026 कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थित धान उपार्जन केंद्र...
कोण्डागांव,
असल बात News
06 नवम्बर 2026
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को जिले के विभिन्न ग्रामों में स्थित धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से धान खरीदी से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने ग्राम लंजोड़ा, जुगानीकलार, भंडारसिवनी और बोरगांव स्थित धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए धान खरीदी कार्य के सुचारू संचालन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्रों में ऑपरेटरों की व्यवस्था, धान को सुरक्षित रखने उपयुक्त स्थान तथा आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्थानीय ग्रामीणों से भी चर्चा कर धान उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही धान खरीदी प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर खाद्य विभाग के अधिकारी श्री नवीन श्रीवास्तव, जिला विपणन अधिकारी श्री लोकेश देवांगन, सीसीबी नोडल श्री मनोज वानखड़े सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

.jpeg)

"
"
" alt="" />
" alt="" />


