Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राज्य अलंकरण से सम्मानित हुईं कबीरधाम की दो विभूतियां, जिले का बढ़ाया मान, सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय को चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार और किसान श्री पुन्नी भट्ट को मिला डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार

कवर्धा,अस्ल बात  नवा रायपुर में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित कवर्...

Also Read

कवर्धा,अस्ल बात 



नवा रायपुर में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित

कवर्धा, । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले की दो विभूतियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य अलंकरण से सम्मानित किया गया। नवा रायपुर में 3 नवंबर को आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले के श्री सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय और किसान श्री पुन्नी भट्ट को सम्मानित किया। जिले की इन दोनों विभूतियों को प्रदेश स्तर पर सम्मान मिलना कबीरधाम के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।

ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री सत्येन्द्र कुमार उपाध्याय को छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की ओर से चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय पर्यटन स्थलों की पहचान और उनके विकास की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में उनके योगदान को इस सम्मान के माध्यम से सराहा गया है। यह पुरस्कार ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और स्थानीय पर्यटन को नई पहचान दिलाने के प्रयासों का सम्मान है।

इसी तरह कबीरधाम जिले के ग्राम बरबसपुर, कवर्धा निवासी किसान श्री पुन्नी भट्ट  को कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य अलंकरण के अंतर्गत डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर श्री भट्ट ने कबीरधाम जिले का मान बढ़ाया है।

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने दोनों सम्मानित विभूतियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जिले के लिए इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। दोनों विभूतियों को प्राप्त राज्य अलंकरण से कबीरधाम जिले की उपलब्धियों को प्रदेश स्तर पर पहचान मिली है। उनकी सफलता से जिले के अन्य लोगों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने तथा समाज एवं प्रदेश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी।


असल बात,न्यूज़