Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग में शोक,राज्योत्सव कार्यक्रम स्थगित,वरिष्ठ विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के आकस्मिक निधन के चलते दुर्ग जिले का राज्योत्सव कार्यक्रम स्थगित

  2 नवंबर को गंजपारा में आयोजित होना था जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम दुर्ग . असल बात news. अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक श्र...

Also Read

 


2 नवंबर को गंजपारा में आयोजित होना था जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम

दुर्ग .

असल बात news.

अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दुर्ग जिले में 2 नवंबर को आयोजित होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। यह कार्यक्रम गंजपारा में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था।

स्कूल शिक्षा एवं विधि विधायी मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने स्वर्गीय श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए आम जनमानस की भावनाओं और मंशा का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में जनभावनाओं का सम्मान सर्वोपरि है।

उल्लेखनीय है कि राज्योत्सव के अंतर्गत 2 नवंबर को दुर्ग जिले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित था।