Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


राज्योत्सव बना विधिक जागरूकता का माध्यम, सुरक्षित बचपन अभियान के तहत बच्चों को मिली अधिकारों की सीख।

  कोण्डागांव,  असल बात News 04 नवम्बर 2026    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्री खिलावन राम रिग...

Also Read


 

कोण्डागांव, 

असल बात News

04 नवम्बर 2026

   प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर विकास नगर स्टेडियम, कोंडागांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोंडागांव द्वारा विधिक जागरूकता स्टॉल लगाया गया। इस दौरान राज्योत्सव में नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं शासन की विभिन्न विधिक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोंडागांव की सचिव सुश्री गायत्री साय द्वारा स्टॉल में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को विशेष रूप से उनके अधिकारों और कानूनी संरक्षण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। महिलाओं को घरेलू हिंसा से संरक्षण, महिलाओं के कानूनी अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता एवं महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। वहीं बच्चों को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, बाल विवाह, बाल शोषण एवं लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के संबंध में जागरूक किया गया।

वहीं माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार संचालित ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत बच्चों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। उन्हें बाल अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम, बाल शोषण, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट), गुड टच-बैड टच तथा साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी, शोषण अथवा अनुचित व्यवहार होने पर बिना डर और संकोच के अपने अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी देने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके साथ ही आम नागरिकों को बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। किसी भी व्यक्ति को न्याय प्राप्त करने में आर्थिक या अन्य किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। विधिक सहायता प्राप्त करने एवं अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क किया जा सकता है।

इस पहल का उद्देश्य राज्योत्सव जैसे जनसामान्य के बड़े आयोजन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक विधिक जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आम नागरिकों को न्याय सुलभ कराने एवं समाज के प्रत्येक वर्ग तक विधिक जागरूकता पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।