Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


धान खरीदी का कार्य पारदर्शी, निर्विघ्न एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराएं - कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति,कलेक्टर ने अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों की बैठक लेकर धान खरीदी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की

कवर्धा,असल बात  15 नवंबर से 15 जनवरी तक होगी धान खरीदी, प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की होगी खरीदी कवर्धा, । कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रज...

Also Read

कवर्धा,असल बात 




15 नवंबर से 15 जनवरी तक होगी धान खरीदी, प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की होगी खरीदी

कवर्धा, । कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पारदर्शी, निर्विघ्न एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एवं प्राथमिकता वाली योजना है। इसलिए इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में खाद्य, सहकारिता एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर रही थीं।

बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी सोमवार से शुक्रवार तक होगी तथा शासकीय अवकाश के दिनों में खरीदी नहीं की जाएगी। राज्य शासन के निर्देशानुसार किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीकृत किसानों से ही धान की खरीदी की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए तुहर टोकन ऐप भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध रहेगा।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में कोचियों, बिचैलियों एवं व्यापारियों से धान की खरीदी नहीं होनी चाहिए। धान खरीदी कार्य में लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


उपार्जन केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश


कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा एवं खरीदी कार्य के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी केंद्रों में विद्युत एवं इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, नमी मापक यंत्र सहित धान खरीदी से संबंधित सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने उपार्जन केंद्रों में किसानों के बैठने के लिए कुर्सियों, स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थान, शौचालय एवं मेडिकल किट की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि धान विक्रय के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला खाद्य अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी, विभिन्न शाखाओं एवं समितियों के प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

असल बात,न्यूज़