Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पंडरिया महाविद्यालय में आस-पड़ोस युवा संसद का आयोजन, युवाओं ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश,‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ विषय पर युवाओं ने रखे विचार, नशे के दुष्प्रभावों से बचने और जागरूकता फैलाने का लिया संकल्प

कवर्धा,असल बात  कवर्धा । मेरा युवा भारत कवर्धा एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा गांधी शासकीय ...

Also Read

कवर्धा,असल बात 





कवर्धा । मेरा युवा भारत कवर्धा एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय पंडरिया में आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रही। इसमें युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य में युवा शक्ति की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मधुसूदन राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि नवीन शासकीय महाविद्यालय कुंडा की जनभागीदारी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री परषोत्तम निर्मलकर एवं यूथ आइकॉन सुश्री अदिति मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। 


युवा संसद के दौरान प्रतिभागियों ने नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों, उससे उत्पन्न होने वाली सामाजिक एवं पारिवारिक समस्याओं तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रभावी उपायों पर विस्तार से चर्चा की। युवाओं ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी बाधा बनता है। इसके लिए युवाओं को स्वयं जागरूक होकर समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना होगा।


कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के आयोजन एवं सफल संचालन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर माय भारत यूथ वॉलंटियर्स सुनील चंद्रवंशी, सोनू साहू, रुद्रचरण यादव, रोहित रजक, गगन राजपूत, प्रकाश निर्मलकर, नागेश्वर कश्यप, भागवत निर्मलकर, अजय चंद्राकर, रामू सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं अन्य उपस्थित रहे।

असल बात,न्यूज़