Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


प्रेस विज्ञप्ति दिनांक – 12 नवंबर 2026 *पोटियाकला पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश* दुर्ग। केबिन...

Also Read

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक – 12 नवंबर 2026


*पोटियाकला पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, मूलभूत समस्याओं के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश*


दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव आज दुर्ग के पोटियाकला वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने वार्ड पार्षद, स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ वार्ड का भ्रमण कर क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान नागरिकों ने सड़क, नाली, साफ-सफाई एवं पेयजल सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने मौके पर उपस्थित नगर निगम आयुक्त एवं संबंधित इंजीनियरों को नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क एवं नालियों का आवश्यकतानुसार संधारण किया जाए, नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित हो तथा नागरिकों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

   उन्होंने सड़क एवं नाली निर्माण के जिन कार्यों में विलंब हो रहा है अथवा जो कार्य अधूरे हैं, उन्हें शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही वार्ड की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

    मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर उसका सकारात्मक परिणाम दिखाई दे। जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वार्डों में पहुंचकर नागरिकों से सीधे संवाद करने का उद्देश्य उनकी समस्याओं को समझना और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना है।

पोटियाकला के दोनों वार्ड में निरंतर विकास कार्य किये जा रहे है। स्कूल का बाउंड्रीवाल, कबीर भवन में पेवर ब्लॉक, दशहरा मैदान में हाईमास्क लाइट, सीमेंटीकरण सड़क, दो सामाजिक भवन, मंदिर का जीर्णोद्धार सहित विभिन्न विकास कार्य किये जा चुके है क्षेत्र में और भी विकास कार्य के मंत्री श्री यादव ने वार्डवासियों के साथ चर्चा किये।