भिलाई . असल बात news. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई में कला संकाय तथा वाणिज्य, प्रबंधन एवं जीव विज्ञान विभाग के...
भिलाई .
असल बात news.
स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको, भिलाई में कला संकाय तथा वाणिज्य, प्रबंधन एवं जीव विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सतत विकास लक्ष्य चैम्पियनशीप गतिविधि के अंतर्गत संस्कृति, विरासत, कला एवं स्वदेशी ज्ञान परंपराएँ के अंतर्गत पोषण एवं स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता विकसित करने हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सुनीता वर्मा, विभागाध्यक्ष, कला संकाय, डॉ. शमा अफरोज बैग, विभागाध्यक्ष, बायोसाइंस विभाग एवं डॉ. शर्मिला सामल, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य विभाग के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए डॉ. शमा अफरोज बैग ने कहा कि बदलती जीवनशैली एवं अनियमित खान-पान के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ बढ़ रही हैं। विद्यार्थियों को संतुलित आहार, पोषक तत्वों एवं भोजन की गुणवत्ता के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। स्वस्थ भोजन शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक सक्रियता एवं कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाता है।
श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर, हुडको के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनिषा शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों को व्यावहारिक जीवन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाती हैं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक आहार स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
हेल्दी फूड स्टॉल एवं प्रतियोगिताएँ - हेल्दी फूड स्टॉल में विद्यार्थियों ने विभिन्न पौष्टिक व्यंजन प्रस्तुत किए। निर्णायक डॉ. शिवानी शर्मा, विभागाध्यक्ष, जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं डॉ. एस. रजनी मुदलियार, विभागाध्यक्ष, रसायनशास्त्र विभाग ने व्यंजनों की गुणवत्ता, पौष्टिकता एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया। बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर की डिंपल साहू ने ड्राई फ्रूट लड्डू, गोंद के लड्डू, फ्रूट चाट, अंकुरित चाट एवं तिल-मूंगफली के लड्डू प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर के अमन खान एवं अभिराज सिंह भाटिया ने आटे एवं मोटे अनाज से बने पौष्टिक पिज्जा, ओट्स केक एवं फ्रूट सलाद के लिए प्राप्त किया। तृतीय स्थान स्नेहा नियोगी एवं सपना यादव ने अंकुरित सलाद, फ्रूट सलाद, दही, लस्सी एवं छाछ के आकर्षक प्रदर्शन के लिए प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की अपेक्षा राजपूत, आस्था वर्मा, खुशबू भिंगाज एवं सुमित टांडी ने शिकंजी एवं फ्रूट सलाद तथा बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की योगिता सरकार, कामना राज, पायल बारीक एवं लीका पाटिल ने सोयाबीन सलाद एवं खजूर से बनी चॉकलेट प्रस्तुत की। स्वस्थ भोजन थाली मॉडल एवं नारा लेखन प्रतियोगिता - इन प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन डॉ. सुनीता वर्मा एवं डॉ. मीना मिश्रा, विभागाध्यक्ष, गणित विभाग द्वारा किया गया। स्वस्थ भोजन थाली मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षिता पदमेय बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर, सूक्ष्मजीव विज्ञान, द्वितीय स्थान कुणाल गर्ग, खुशाली तिवारी एवं निधि कुंजाम बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर, जीव विज्ञान तथा तृतीय स्थान झामिरा सोरहिया एवं कुमकुम बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर, सूक्ष्मजीव विज्ञान एवं जीव विज्ञान ने प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमकुम, द्वितीय स्थान रुपाली साहू एवं तृतीय स्थान प्रियंका खुंटे ने प्राप्त किया। पोषण जागरूकता संबंधी अन्य गतिविधियाँ - खान-पान सर्वेक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों की भोजन संबंधी आदतों एवं प्राथमिकताओं की जानकारी प्राप्त की गई। पोषण लेबल पढ़ने के अभ्यास में मोहिनी शर्मा, सहायक प्राध्यापक, रसायनशास्त्र ने खाद्य पदार्थों के पैकेट पर अंकित पोषक तत्वों, कैलोरी, सामग्री तथा निर्माण एवं समाप्ति तिथि की जानकारी समझाई। स्वस्थ खान-पान विषय पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन सुरभि श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक, सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग द्वारा दो चरणों में किया गया। इसमें प्रथम स्थान के. जान्हवी एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर, सूक्ष्मजीव विज्ञान, द्वितीय स्थान रिया श्रीनिवास बी.कॉम., तृतीय स्थान अदिति एम.एससी. तृतीय सेमेस्टर, सूक्ष्मजीव विज्ञान एवं चतुर्थ स्थान अतुल्या साहू बी.कॉम. ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के समन्वयन में डॉ. जया तिवारी, विभागाध्यक्ष, प्राणीशास्त्र विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। फैकल्टी समन्वयक श्रीमती ज्योति मिश्रा, सहायक प्राध्यापक, कला विभाग एवं सुश्री कविता वर्मा, सहायक प्राध्यापक, बायोसाइंस विभाग तथा इंद्राणी दास ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया। यह आयोजन सतत विकास लक्ष्य तीन – अच्छा स्वास्थ्य एवं खुशहाली तथा सतत विकास लक्ष्य चार – गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अनुरूप रहा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को संतुलित आहार, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम का संदेश रहा – “सही आहार का करें चुनाव, स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएँ कदम। संतुलित आहार अपनाएँ, स्वस्थ रहें और सशक्त बनें!”


"
"
" alt="" />
" alt="" />


