Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


छत्तीसगढ़ में धनतेरस और दिवाली पर साफ रहेगा मौसम, बारिश का अलर्ट नहीं; तापमान और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश का दौर अब थमता नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Cy...

Also Read

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी बेमौसम बारिश का दौर अब थमता नजर आ रहा है। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (Cyclone Murasu) का असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से लगभग खत्म हो गया है। इसके चलते अब आसमान साफ होने लगा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 5 नवंबर से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऐसे में धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर बारिश की बाधा नहीं आएगी। मौसम विभाग ने इन त्योहारों के दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।



रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।


दो दिन बाद गिर सकता है रात का तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।