Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


स्वरूपानंद महाविद्यालय ने दिया “योग एवं प्राणायाम से स्वस्थ तन और एकाग्र मन का संदेश”

  भिलाई  . असल बात news. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, आमदी नगर, हुडको, भिलाई में कला संकाय एवं क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वा...

Also Read

 


भिलाई  .

असल बात news.

स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, आमदी नगर, हुडको, भिलाई में कला संकाय एवं क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वस्थ विद्यार्थी–स्वस्थ परिसर’ विषय के अंतर्गत मनोविज्ञान: योग, स्ट्रेचिंग एवं पोस्चर अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कला संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता वर्मा के निर्देशन में क्रीड़ा अधिकारी श्री मुरली मनोहर तिवारी के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय के शैक्षणिक तथा अशैक्षणिक कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा दैनिक जीवन में योग, प्राणायाम, स्ट्रेचिंग एवं सही शारीरिक मुद्रा (पोस्चर) के महत्व से परिचित कराना था।

कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती अमिता जैन, सहायक प्राध्यापक, शिक्षा विभाग एवं श्रीमती गोल्डी राजपूत, सहायक प्राध्यापक, राजनीति शास्त्र विभाग ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का विशेष महत्व है। योग, प्राणायाम एवं ध्यान के नियमित अभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, सकारात्मक सोच एवं आत्मानुशासन का भी विकास होता है।

श्री शंकराचार्य शैक्षणिक परिसर के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा एवं डॉ. मोनिषा शर्मा ने इस उपयोगी एवं स्वास्थ्यपरक कार्यक्रम के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.) हंसा शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की एक महत्वपूर्ण पद्धति है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और विचार सकारात्मक बनते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए। योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर वे स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षण महाविद्यालय के योग शिक्षक श्री पुरन प्रकाश ने दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी एवं ओंकार जैसे विभिन्न प्राणायामों की विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही भुजंगासन, मंडूकासन, शशांकासन, ताड़ासन, पादहस्तासन, नौकासन एवं पश्चिमोत्तानासन आदि योगासनों को करने की सही विधि एवं उनसे होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ एवं निरोग रहता है तथा शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है।

योग शिक्षक ने ध्यान की विभिन्न विधियों का भी अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित ध्यान से मन शांत रहता है तथा मानसिक एकाग्रता, स्मरणशक्ति एवं आत्मनियंत्रण का विकास होता है। विद्यार्थियों के लिए यह विशेष रूप से उपयोगी है, क्योंकि एकाग्र मन से अध्ययन करने पर उनकी सीखने और समझने की क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने तथा बैठने, खड़े होने एवं अध्ययन करने के दौरान सही शारीरिक मुद्रा अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक श्रीमती ज्योति मिश्रा, समाजशास्त्र विभाग एवं सहायक अध्यापक तारिणी श्रीनिवास, अंग्रेजी विभाग का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में गणित विभागाध्यक्ष डॉ. मीना मिश्रा, भौतिकी विभागाध्यक्ष   एन बबीता , प्रबंधन विभागाध्यक्ष श्रीमती खुशबू पाठक, वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री अमरजीत, गणित विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती अनामिका राय एवं प्रबंधन विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती इंद्राणी दास विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की विधियों का अभ्यास किया। विद्यार्थियों ने योग के महत्व को समझते हुए संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन अपने जीवन में योग एवं प्राणायाम को शामिल करेंगे और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे। कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा दी।