Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नगर कीर्तन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न,दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन की तैयारियों पर बनी सर्वसम्मति

भिलाई,असल बात  दशम पिता धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन की तैयारियों को लेकर आज गुरुद्वारा श्री गु...

Also Read

भिलाई,असल बात 







दशम पिता धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन की तैयारियों को लेकर आज गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा, सेक्टर-6 भिलाई में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा सेक्टर-6 के प्रधान सरदार गुरदेव सिंह एवं छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह चहल ने की।

बैठक में नगर कीर्तन के आयोजन, मार्ग, धार्मिक सेवाओं, स्वागत द्वार, पालकी साहिब, गतका प्रदर्शन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय एवं सेवाओं का विवरण:

1. नगर कीर्तन की तिथि एवं समय:

सिख पंचायत के महासचिव गुरुनाम सिंह ने जानकारी दी कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन दिनांक 03-01-2027 जनवरी रविवार, सुबह 11:00 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी हाउसिंग बोर्ड से प्रारंभ होगा।

2. नगर कीर्तन का मार्ग:

नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरुद्वारा हाउसिंग बोर्ड से छावनी चौक  पावर हाउस ब्रिज, सेक्टर-1 मुर्गा चौक, सेक्टर-3 चौक एवं सेक्टर-5 चौक होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा, सेक्टर-6 भिलाई में संपन्न होगा। समापन शाम लगभग 6:00 से 6:30 बजे तक होगा।

3. पंच प्यारे साहिबान एवं धार्मिक स्वरूप की सेवा:

पंच प्यारे साहिबान, पंज निशान साहिब, पांच कृपाणधारी एवं चौबदार की व्यवस्था की सेवा सरदार बलदेव सिंह, सरदार हरपाल सिंह एवं सरदार जोगिंदर सिंह जोगी जी को सौंपी गई।

4. स्वागत द्वार (गेट) की सेवा:

नगर कीर्तन के स्वागत हेतु पांच स्वागत द्वार लगाने की सेवा सिख यूथ सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह छोटू जी द्वारा ली गई। तीन स्वागत द्वार गुरुद्वारा हाउसिंग बोर्ड द्वारा  लगाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों द्वारा एक-एक स्वागत द्वार लगाने की सेवा की जाएगी। इस संबंध में सभी कमेटियां गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा सेक्टर-6 की प्रबंधक कमेटी से संपर्क करें।

5. पालकी साहिब पर शब्द कीर्तन:

पालकी साहिब पर शब्द कीर्तन करने वाले गुरुद्वारों के जत्थों की व्यवस्था एवं नाम तय करने की सेवा श्री गुरु सिंघ सभा, गुरु नानक नगर के स्टेज सचिव सरदार गुरमेज सिंह सोखी जी को सौंपी गई।

6. फूलों से सुसज्जित गाड़ी की सेवा:

फूलों से सुसज्जित गाड़ी की सेवा हेतु इच्छुक सेवादार अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

7. गतका प्रदर्शन:

नगर कीर्तन में गतका प्रदर्शन की सेवा भाई अमनदीप सिंह जी एवं उनके साथियों द्वारा की जाएगी।

8. अन्य धार्मिक एवं आयोजन संबंधी सेवाएं:

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा सेक्टर-6 भिलाई द्वारा बैंड पार्टी, स्कूली बच्चों की सहभागिता, श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी की तस्वीर वाली गाड़ी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की सेवा की जाएगी।

9. शिक्षा का लंगर एवं एंबुलेंस व्यवस्था:

बैठक में सिख यूथ सेवा समिति के कोषाध्यक्ष  मलकीत सिंह ने जानकारी दी कि नगर कीर्तन में शिक्षा का लंगर लगाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी।

10. अगली बैठक:

नगर कीर्तन की तैयारियों का जायजा लेने एवं आगे की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने हेतु सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों की नगर कीर्तन से एक सप्ताह पूर्व की जाएगी 

बैठक में उपस्थित सदस्य

आज की बैठक में छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के बलदेव सिंह, तजिंदर सिंह, जसबीर सिंह सैनी, बलजींदर सिंह कलेर, बीबी कुलवंत कौर,,हरपाल सिंह कमल, सिख सेवा समिति के जसवंत सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह, हरनेक सिंह, गुरमेज सिंह सोखी,  सुखदेव सिंह लाडी, सतवंत सिंह रंधावा, सुच्चा सिंह सैनी,,इंद्रजीत सिंह सैनी, बलकार सिंह,  अनूप सिंह, हरपाल सिंह हैप्पी, अजीत सिंह काले, सुखबीर सिंह ब्रोका,,कुलवंत सिंह, त्रिलोचन सिंह सिद्धू, सुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, स्वर्ण सिंह कोक,रौनक सिंह, अमरजीत सिंह, निर्मल सिंह रंधावा,  जसबीर सिंह वेगल, कुलदीप सिंह,गुलजार सिंह,, एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए

असल बात,न्यूज़