Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! 4 दिसंबर को आयोजित होगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, जिसमें 1,355 पदों पर भर्ती की जाएगी। जानें शैक्षणिक योग्यता, वेतन और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी

  कोरबा । छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा की ओर से 4 दिसंबर 2026 ...

Also Read

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा की ओर से 4 दिसंबर 2026 को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला लाइवलीहुड कॉलेज, कोरबा में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें 19 नियोजकों के माध्यम से विभिन्न पदों पर कुल 1,355 रिक्तियों के लिए भर्ती की जाएगी।


8वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थियों को मौका

रोजगार मेले में सेफ्टी ऑफिसर, सुपरवाइजर, हेल्पर, ड्राइवर, सर्विस इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल), सेल्स एग्जीक्यूटिव, सिलाई मशीन ऑपरेटर, कस्टमर सर्विस रिप्रेजेंटेटिव, वेल्डर, CNC टर्निंग मशीन ऑपरेटर, कटर मशीन ऑपरेटर, फिटर, काउंसलर, टेलीकॉलर, ह्यूमन रिसोर्स प्लेसमेंट मैनेजर, एक्सपेंशन मैनेजर, ऑफिस अटेंडेंट (महिला), फर्स्ट एड ट्रेनर, सिक्योरिटी गार्ड, HR एग्जीक्यूटिव, केयरटेकर/असिस्टेंट नर्स, बेबी सिटर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, एग्रीकल्चर ऑफिसर (एरिया सेल्स ऑफिसर), सेल्स ऑफिसर, डिवाटरिंग ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट, स्टोर मैनेजर (स्टोर इंचार्ज), अकाउंटेंट, वीडियो एडिटर, सर्विस सुपरवाइजर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, ट्रेनी डेल्फी TVS, एसोसिएट स्टेलेंटिस, फील्ड ऑफिसर, होटल मैनेजर, सोलर PV इंस्टॉलर, बीमा सखी, रूरल करियर एजेंट, सिटी करियर एजेंट और रिलेशनशिप मैनेजर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।



8 हजार से 40 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, ITI, इंजीनियरिंग डिप्लोमा, B.Sc. एग्रीकल्चर, B.Sc. नर्सिंग, MBA, ANM और GNM निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को नियोजकों की ओर से निर्धारित पद एवं योग्यता के अनुसार 8,000 रुपये से 40,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। रोजगार मेले में महिला अभ्यर्थी भी शामिल हो सकती हैं।


ऑनलाइन आवेदन और रोजगार पंजीयन अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। इसके साथ ही इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक रोजगार पंजीयन नहीं कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा।


यहां से प्राप्त करें अधिक जानकारी

संभाग स्तरीय रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in और छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 पर संपर्क कर सकते हैं।