कवर्धा,असल बात कवर्धा, । युवाओं की कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 2 न...
कवर्धा,असल बात
कवर्धा, । युवाओं की कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 2 नवंबर को जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित शासकीय शारदा संगीत महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में जिले के विभिन्न विकासखंडों से करीब 320 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन सहित विभिन्न विधाओं में युवाओं ने अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, सांसद प्रतिनिधि श्री गजराज सिंह, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खेल अधिकारी श्री संजय कुमार मरकाम, प्रभारी खेल अधिकारी श्री केशलाल साहू, महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रबुद्ध शर्मा एवं निर्णायक श्री राधेश देवांगन अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं समापन समारोह में नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद श्री शम्भु देवांगन सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
युवा उत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में लोकनृत्य विधा में योगेन्द्रदास एवं साथी, कवर्धा ने प्रथम तथा सुमन तिवारी एवं साथी, पंडरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में विनय पटेल, सहसपुर लोहारा प्रथम और जगन्नाथ एवं साथी, कवर्धा द्वितीय रहे। कविता लेखन में भारतीय निषाद, कवर्धा ने प्रथम तथा नोकेश कुमार, कवर्धा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विकसित भारत चैलेंज ट्रैक में गरिमा साहू, पंडरिया-कुण्डा ने प्रथम और पायल डहरिया, दुल्लापुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार नुक्कड़ नाटक में आस्था गुप्ता एवं साथी, पंडरिया प्रथम तथा पुनिता साकत एवं साथी, पंडरिया द्वितीय रहे। पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता में राजकुमारी मैरावी, पंडरिया ने प्रथम और लक्ष्मी कौशिक, सहसपुर लोहारा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में निर्णायक श्री मरतांडे सिंह ठाकुर, श्री कलब गंधर्व, श्री सतेन्द्र शरद तिवारी, श्री हर्ष चन्द्राकर, श्री दिनमधुर वर्मा, श्री राजेन्द्र वैष्णव, श्री कमलराम साहू एवं श्री संतोष कुमार मैरावी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती संगीता साहू ने किया। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खेल अधिकारी श्री संजय कुमार मरकाम ने कहा कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने उत्साह के साथ सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी कला एवं रचनात्मक क्षमता निखारने के साथ ही आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।
असल बात,न्यूज़


"
"
" alt="" />
" alt="" />


