Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


31 अक्टूबर, राष्ट्रीय एकता दिवस पर कबीरधाम पुलिस द्वारा ‘Run for Unity’ (राष्ट्रीय एकता दौड़) का आयोजन किया गया,कबीरधाम पुलिस के अधिकारियों/जवानों के साथ स्वामी विवेकानंद एकेडमी एवं शहर के युवक-युवतियों ने लगाई एकता की दौड़

कवर्धा,असल बात  शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गों से गुजरी राष्ट्रीय एकता दौड़, एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश कबीरधाम जिला ...

Also Read

कवर्धा,असल बात 






शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गों से गुजरी राष्ट्रीय एकता दौड़, एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर) से राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) तक देश के वीर शहीदों की स्मृति में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कबीरधाम पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। आयोजन का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।


*पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ हुई एकता की दौड़ :-* राष्ट्रीय एकता दौड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम से प्रारंभ हुई, जो शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। दौड़ में शामिल पुलिस अधिकारियों, जवानों, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए एकता, भाईचारे और राष्ट्र की अखंडता का संदेश दिया।


*राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व :-* इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका तथा प्रत्येक नागरिक के सामूहिक दायित्व को रेखांकित किया। भारत की विविधता में निहित एकता को देश की महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए भाषा, वेशभूषा, संस्कृति एवं परंपराओं की भिन्नता के बावजूद एक राष्ट्र और एक संविधान से जुड़े होने के महत्व को रेखांकित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के मूल्यों को दैनिक जीवन और आचरण में आत्मसात करने तथा राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया गया।


*पुलिस अधिकारियों, जवानों, युवाओं एवं आम नागरिकों की रही सक्रिय सहभागिता :-* राष्ट्रीय एकता दौड़ में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रशांत देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रमिला मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंजू कुमारी एवं रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही आम नागरिकों, स्वामी विवेकानंद एकेडमी के प्रशिक्षणार्थियों तथा युवक-युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


*एकजुटता, भाईचारे एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का दिया संदेश :-* राष्ट्रीय एकता दौड़ के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को यह संदेश दिया गया कि देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना ही एक सशक्त एवं संगठित भारत की आधारशिला है। कबीरधाम पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस बल के साथ आम नागरिकों एवं युवाओं की सक्रिय सहभागिता ने राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास करते हुए देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान करने वाले अमर वीर शहीदों को

याद किया गया।

असल बात,न्यूज़