कोण्डागांव, असल बात News 11 नवम्बर 2026 शैक्षणिक सत्र 2027-28 में जवाहर नवोदय विद्यालय कोण्डागांव की कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नव...
कोण्डागांव,
असल बात News
11 नवम्बर 2026
शैक्षणिक सत्र 2027-28 में जवाहर नवोदय विद्यालय कोण्डागांव की कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) का आयोजन 28 नवम्बर 2026 (शनिवार) को जिले के पांच विकासखण्डों में निर्धारित 19 परीक्षा केन्द्रों में किया जाएगा।
उक्त चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in अथवा https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि किसी अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र में नाम, लिंग, वर्ग एवं क्षेत्र (Name, Gender, Category & Area) से संबंधित किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो त्रुटि सुधार हेतु तत्काल अपने लिखित आवेदन एवं संबंधित प्रमाण-पत्रों सहित विद्यालय में प्रस्तुत करें, ताकि समय रहते आवश्यक सुधार की कार्यवाही की जा सके।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


