Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जिले में मिनी मॉल एवं निजी स्कूल की स्थापना के लिए निवेशकों से आवेदन आमंत्रित औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत निजी निवेश को मिलेगा बढ़ावा

कोण्डागांव,  असल बात News 02 नवम्बर 2026   छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत कोण्डागांव जिले में निजी निवेश को प्रोत्स...

Also Read





कोण्डागांव, 

असल बात News

02 नवम्बर 2026

  छत्तीसगढ़ शासन की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के अंतर्गत कोण्डागांव जिले में निजी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उद्योग संचालनालय द्वारा दो महत्वपूर्ण अभिरुचि की अभिव्यक्ति जारी की गई है। इसके तहत जिले में मल्टीप्लेक्स सहित मिनी मॉल तथा निजी सीबीएसई विद्यालय की स्थापना के लिए इच्छुक निवेशकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


मिनी मॉल की स्थापना के लिए आवश्यक पात्रता एवं शर्तें


महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार कोण्डागांव, फरसगांव, केशकाल, बड़े राजपुर एवं माकड़ी विकासखंडों में मल्टीप्लेक्स सहित मिनी मॉल की स्थापना प्रस्तावित है। इसके लिए न्यूनतम 8,000 वर्गफीट कारपेट एरिया होना आवश्यक है। मिनी मॉल में कम से कम 100 दर्शक क्षमता वाला एक स्क्रीन, 5 रिटेल स्टोर एवं एक फूड कोर्ट अनिवार्य रूप से होना चाहिए। इस परियोजना के लिए भूमि लागत को छोड़कर न्यूनतम 5 करोड़ रुपये का स्थायी पूंजी निवेश आवश्यक होगा।


चयनित निवेशकों को स्टाम्प शुल्क में पूर्ण छूट, शत-प्रतिशत डायवर्सन शुल्क में छूट तथा अधोसंरचना अनुदान जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।


निजी सीबीएसई विद्यालय की स्थापना के लिए पात्रता एवं शर्तें


इसी प्रकार फरसगांव, केशकाल, बड़े राजपुर एवं माकड़ी विकासखंड मुख्यालयों से 10 किलोमीटर की परिधि में निजी सीबीएसई विद्यालय की स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रस्तावित विद्यालय कक्षा 1 से 12वीं तक संचालित होना चाहिए तथा इसकी न्यूनतम छात्र क्षमता 500 होनी आवश्यक है। विद्यालय को संचालन प्रारंभ होने के 5 वर्षों के भीतर कक्षा 12वीं तक की पूर्ण सीबीएसई मान्यता प्राप्त करनी होगी।


विद्यालय परिसर में छात्रावास, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला एवं खेल सुविधाओं की व्यवस्था अनिवार्य होगी। साथ ही अनुदान प्राप्त करने के लिए विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप रखना होगा। औद्योगिक विकास नीति के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार निवेशकों को आकर्षक वित्तीय छूट, अनुदान एवं प्रतिपूर्ति की पात्रता भी होगी।


दोनों परियोजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 07 दिसंबर 2026 को शाम 5ः30 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले इच्छुक निवेशकों के लिए 08 दिसंबर से 14 दिसंबर 2026 तक शाम 5ः30 बजे तक पासवर्ड भेजने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है।


इच्छुक निवेशक केवल छत्तीसगढ़ शासन के सिंगल विंडो पोर्टल https://invest.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डाक अथवा ई-मेल के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।