कोण्डागांव, असल बात News 03 नवम्बर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर...
कोण्डागांव,
असल बात News
03 नवम्बर 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह में समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से 09 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राइसिकल एवं श्रवण यंत्र प्रदान किए। इन सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन की गतिविधियों में सुविधा मिलेगी तथा उनकी गतिशीलता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पूर्व विधायक श्री सेवकराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सहायक उपकरण प्राप्त करने वालों में कोण्डागांव के रविशंकर, सोनाबेड़ा के संतोष नेताम, कोनगुड़ के ललित मरापी, जड़कोगा के पुरन यादव एवं बरकई के चिकु नायक को मोटराइज्ड ट्राइसिकल प्रदान की गई। वहीं ग्राम सोनाबाल के प्रकाशचंद, सातगांव के मेहतु सहित अन्य दिव्यांगजनों को श्रवण यंत्र वितरित किए गए।
सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। शासन की इन कल्याणकारी पहलों का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उनकी निर्भरता कम करना और सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अवसर प्रदान करना है।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


