Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दीपावली पर्व पर खाद्य प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान, 07 नमूने संकलित

कोण्डागांव,  असल बात News 05 नवम्बर 2026 दीपावली पर्व के अवसर पर आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य स...

Also Read




कोण्डागांव, 

असल बात News

05 नवम्बर 2026

दीपावली पर्व के अवसर पर आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 04 नवंबर 2026 को कोण्डागांव नगर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ श्री दीपक अग्रवाल के आदेशानुसार, जिला कलेक्टर के निर्देशन एवं अभिहित अधिकारी के नेतृत्व में की गई।


अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान घी, केक, कुंडा, गुलाब जामुन, बर्फी, पेड़ा एवं बेसन लड्डू के कुल 07 नमूने संकलित किए गए। निरीक्षण के दौरान दो प्रतिष्ठानों में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में सुधार सूचना पत्र जारी किए गए।


संकलित खाद्य नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं भंडारण में स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए गए।


जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।