Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


*प्रेस-विज्ञप्ति* *दिनांक – 01.11.2026* *थाना- सिटी कोतवाली, जिला- कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।* *थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से चोर...

Also Read

*प्रेस-विज्ञप्ति*

*दिनांक – 01.11.2026*

*थाना- सिटी कोतवाली, जिला- कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।*


*थाना सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही से चोरी गई मोटरसाइकिल चंद घंटों में बरामद।*


*पुलिस की नाकेबंदी एवं लगातार पतासाजी से आरोपी मोटरसाइकिल लेकर भागने में असफल, बाईपास रोड के पास नहर किनारे छोड़कर हुआ फरार।*


*मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत वाहन मालिक को किया गया सुपुर्द।*


कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी गई संपत्ति की बरामदगी एवं आरोपियों की पतासाजी के लिए लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।


इसी क्रम में दिनांक 01.11.2026 को लालूराम साहू निवासी कन्हैया नगर, कवर्धा द्वारा थाना सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया कि वह पुराना बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। ड्यूटी के दौरान उसने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 09 JG 2919, HF Deluxe रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी की थी तथा भूलवश उसकी चाबी मोटरसाइकिल में ही लगी रह गई थी। कुछ समय बाद बाहर आकर देखने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज देखने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने की जानकारी सामने आई।


आवेदन प्राप्त होते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल की पतासाजी प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नाकेबंदी कर लगातार खोजबीन की गई। पुलिस की त्वरित सक्रियता एवं सतत पतासाजी के चलते मोटरसाइकिल चोरी करने वाला व्यक्ति उसे लेकर भागने में सफल नहीं हो सका। पुलिस टीम द्वारा खोजबीन के दौरान चोरी गई मोटरसाइकिल बाईपास रोड के पास नहर के किनारे पड़ी हुई बरामद की गई।


थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा महज चंद घंटों के भीतर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत उसके मालिक लालूराम साहू के सुपुर्द की गई। त्वरित कार्यवाही एवं प्रभावी पुलिसिंग से वाहन मालिक को उसकी मोटरसाइकिल वापस मिल सकी।


उक्त कार्यवाही थाना सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना टीम के प्रशिक्षु उप निरीक्षक खिलेंद्र देवांगन, आरक्षक धर्मेंद्र मरावी एवं आरक्षक संतोष बांदेकर की सराहनीय भूमिका रही।

असल बात,न्यूज़