Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोंडागांव में सुघर आंगनबाड़ी, WASH एवं मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित

  कोंडागांव, असल बात News   11 अक्टूबर 2026 जिला प्रशासन कोंडागांव, यूनिसेफ एवं समय भूमि फाउंडेशन के सहयोग से जनपद पंचायत भवन, कोंडागांव में...

Also Read

 




कोंडागांव,

असल बात News 

 11 अक्टूबर 2026

जिला प्रशासन कोंडागांव, यूनिसेफ एवं समय भूमि फाउंडेशन के सहयोग से जनपद पंचायत भवन, कोंडागांव में सुघर आंगनबाड़ी, संस्थानों में जल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई तथा मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन विषय पर जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कुल 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया।


प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मास्टर ट्रेनर्स की क्षमता का विकास करना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित बेहतर व्यवहारों को बढ़ावा देना था।


प्रशिक्षण का संचालन एवं विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण सत्र जिला सलाहकार – WASH, सिद्धार्थ माने द्वारा लिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न समूह गतिविधियों, सहभागितापूर्ण अभ्यासों एवं व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से विषयों की जानकारी प्रदान की गई। इसमें सुघर आंगनबाड़ी की अवधारणा, आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता, स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा संस्थानों में WASH सेवाओं को प्रभावी एवं सतत बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।


कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO) श्रीमती रेनू प्रकाश एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) श्री संजय पोटावी उपस्थित रहे। अधिकारियों की उपस्थिति में आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया गया।


प्रशिक्षण में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (MHM) के प्रति जागरूकता बढ़ाने, व्यक्तिगत स्वच्छता के बेहतर व्यवहारों को प्रोत्साहित करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वच्छ, सुरक्षित, स्वस्थ एवं बाल-अनुकूल बनाने की दिशा में क्षमता निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया।


इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण के माध्यम से मास्टर ट्रेनर्स को संबंधित विषयों पर जानकारी एवं व्यावहारिक समझ प्रदान की गई, ताकि वे आगे अपने स्तर पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से इन प्रयासों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ा सकें।


जिला प्रशासन, यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित यह प्रशिक्षण आंगनबाड़ी केंद्रों में WASH सेवाओं को सुदृढ़ करने, स्वच्छता संबंधी बेहतर व्यवहारों को प्रोत्साहित करने तथा सुघर आंगनबाड़ी की अवधारणा को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।