Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


दुर्ग में अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी नागरिक के विरुद्ध कार्रवाई,रीना अख्तर को किया गया डिपोर्ट

  * दुर्ग पुलिस की STF टीम को पश्चिम बंगाल भेजकर IB एवं BSF के सहयोग से दिनांक 23.10.2026 को रीना अख्तर को किया गया डिपोर्ट दुर्ग,भिलाई . अस...

Also Read

 


* दुर्ग पुलिस की STF टीम को पश्चिम बंगाल भेजकर IB एवं BSF के सहयोग से दिनांक 23.10.2026 को रीना अख्तर को किया गया डिपोर्ट

दुर्ग,भिलाई .

असल बात news. 

दुर्ग जिले में एक बांग्लादेशी नागरिक के निवास करने का पता चला और पुलिस ने उसकी पहचान कर ली तथा उसे बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया है. यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी के पास से भारत देश का आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज पाया गया है. यहां, विदेशी नागरिकों की पहचान उनके दस्तावेजों के सत्यापन की निरंतर कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों की पहचान एवं सत्यापन के लिए की जा रही कार्रवाई के दौरान रीना अख्तर, बांग्लादेशी नागरिक, के भारत में अवैध रूप से निवासरत होने की जानकारी सामने आई।

प्रकरण में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत दुर्ग पुलिस की STF टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया। वहां इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) के सहयोग से समन्वित कार्रवाई करते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को रीना अख्तर को नियमानुसार भारत से डिपोर्ट किया गया।

इसके अतिरिक्त, संबंधित महिला द्वारा आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं अन्य भारतीय दस्तावेज प्राप्त किए जाने के संबंध में उनके सत्यापन तथा नियमानुसार निरस्तीकरण हेतु संबंधित विभागों के समक्ष आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसका उद्देश्य अवैध रूप से प्राप्त दस्तावेजों के दुरुपयोग को रोकना तथा भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति की आशंका को कम करना है।

दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों की पहचान, दस्तावेजों के सत्यापन तथा संबंधित विभागों एवं केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

दुर्ग पुलिस के द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध विदेशी नागरिक के अवैध निवास अथवा फर्जी दस्तावेजों के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। प्राप्त सूचनाओं का नियमानुसार सत्यापन कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

अवैध प्रवासियों के संबंध में सूचना देने हेतु *हेल्पलाइन नंबर: 1800-233-1905* 


/