Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सीबीआई का M/s आज का आनंद पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध बैंक धोखाधड़ी मामले में तलाशी अभियान

नई दिल्ली/पुणे  . असल बात news. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने M/s आज का आनंद पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित बैंक धोखाधड़ी के एक मा...

Also Read


नई दिल्ली/पुणे  .

असल बात news.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने M/s आज का आनंद पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में पुणे स्थित विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली है।

सीबीआई ने यह मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई की शिकायत के आधार पर M/s आज का आनंद पेपर्स प्राइवेट लिमिटेड, उसके निदेशकों तथा अज्ञात लोक सेवकों के विरुद्ध दर्ज किया है। मामले में आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, आपराधिक न्यासभंग तथा खातों में हेराफेरी के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि इन कृत्यों के परिणामस्वरूप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को लगभग 81.66 करोड़ रुपये की वित्तीय हानि हुई।

शिकायत के अनुसार, अभियुक्तों द्वारा व्यवसाय से प्राप्त राजस्व को दबाने/दुरुपयोग करने, लेखा-पुस्तकों एवं इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों में कूटरचना एवं हेरफेर करने तथा आपराधिक न्यासभंग करने के आरोप हैं। यह भी आरोप है कि उन्होंने बैंकिंग संघ (कंसोर्टियम) के ऋणदाताओं की अनुमति के बिना निर्धारित बैंकिंग चैनलों से बाहर संचालित चालू खातों के माध्यम से धनराशि का विचलन (डायवर्जन) किया, जो स्वीकृत ऋण शर्तों का उल्लंघन है। इन कृत्यों से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को गलत वित्तीय हानि पहुंचाने का आरोप है।

आज की गई तलाशी के दौरान कंपनी के निदेशकों से संबंधित कार्यालय परिसरों एवं आवासीय परिसरों को भी कवर किया गया।

तलाशी के दौरान जांच से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज एवं डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री का परीक्षण किया जा रहा है ताकि कथित षड्यंत्र, धन के दुरुपयोग, धनराशि के विचलन तथा मामले में शामिल सभी व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

मामले की आगे की जांच जारी है।