Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज, विवाहिता से दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप; जानिए पूरा मामला

 रायपुर में कांग्रेस नेता उपेन्द्र भारती के खिलाफ महिला से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर...

Also Read

 रायपुर में कांग्रेस नेता उपेन्द्र भारती के खिलाफ महिला से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर मंदिर हसौद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

जानकारी के मुताबिक, मामला ग्राम बकतरा का है, जहां कांग्रेस के मंडल प्रभारी उपेंद्र भारती पर पड़ोस में रहने वाली महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं.  पिछले कई महीनों से देर रात उसके घर में घुसकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता था. विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था. 

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति रोजी मजदूरी के लिए जिले से बाहर रहता है. आरोप लगाया कि आरोपी द्वारा कथित रूप से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जाने के कारण उससे बच्चे हुए, लेकिन अब आरोपी उन्हें अपनाने से इनकार कर रहा है. इस पूरे घटनाक्रम के कारण उसका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

शिकायत पत्र में यह भी आरोप लगाया गया कि कांग्रेस नेता पीड़िता को गांव की अन्य महिलाओं के साथ किए गए अपने कथित व्यवहार का हवाला देकर डराता था कि अगर उसने मुंह खोला तो उसका अंजाम भी बुरा होगा. डर से गांव के लोग भी उसके खिलाफ बोलने से कतराते हैं.

CG Crime News : कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 115(2) और 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है. आरोपी की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों और उसके निवास पर दबिश दे रही है. वहीं घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस की टीम साक्ष्य जुटा रही है और पीड़िता तथा नवजात बच्ची की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है. आरोपी के घर दबिश दी गई थी, लेकिन वह फरार मिला. उसकी जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं.