Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


कोल लेवी घोटाला: EOW ने दाखिल किया 9,500 पन्नों का पूरक चालान, देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

  रायपुर। कथित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने सुमीत कपूर की विशेष अदालत में आज चार्जशीट पेश किया. 12 आरोपियों के खिलाफ ...

Also Read

 रायपुर। कथित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने सुमीत कपूर की विशेष अदालत में आज चार्जशीट पेश किया. 12 आरोपियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने 9500 पन्ने का 6वाँ पूरक चालान पेश किया है, जिसमें देवेंद्र यादव, विनोद तिवारी, चंद्रदेव राय, पीयूष साहू, आरपी सिंह, जोगेन्द्र सिंह, राहुल मिश्रा, जेपी मौर्या, दीपेश टांक, रामगोपाल अग्रवाल, रामप्रताप सिंह, सुनील अग्रवाल को आरोपी बनाया है.




क्या है कोयला घोटाला

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी प्रकरण साल 2020 से 2022 के दौरान कोयला परिवहन पर लगाया गया अवैध शुल्क था. जांच एजेंसियों के अनुसार, राज्य में ऑनलाइन ई-परमिट प्रणाली में बदलाव कर मैन्युअल अनापत्ति प्रमाण पत्र व्यवस्था लागू की गई थी. इसके तहत खदानों से कोयला निकालने और उसके सुचारू परिवहन के एवज में प्रति टन 25 रुपए की दर से अवैध वसूली (कोल लेवी) करने का एक समानांतर सिंडिकेट खड़ा किया गया था. इस प्रक्रिया से प्रतिदिन करोड़ों रुपये की काली कमाई जुटाई जाती थी, जिसका एक बड़ा हिस्सा अधिकारियों, बिचौलियों और राजनीतिक संरक्षण देने वाले व्यक्तियों के बीच नियमित रूप से वितरित किया जाता था.


500 करोड़ रुपए से अधिक की काली कमाई

जांच एजेंसियों के अनुसार, वर्ष 2020 से 2022 के दौरान प्रति टन 25 रुपए की अवैध लेवी वसूली के जरिए लगभग 500 से 540 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध राशि एकत्रित किए जाने का अनुमान लगाया गया है. जांच रिपोर्टों में यह दावा किया गया है कि इस काली कमाई में से प्रतिदिन 2 से 3 करोड़ रुपये की वसूली की जाती थी, जिसका एक बड़ा हिस्सा बेनामी संपत्तियों की खरीद, राजनेताओं के चुनावी व व्यक्तिगत खर्चों तथा प्रशासनिक अधिकारियों में वितरण के लिए इस्तेमाल किया गया.