Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


ऑनलाइन ऐप से मंगाया सामान, Delivery Boy से हो गया प्यार… लेकिन सब कुछ निकला ढोंग

  सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में दुष्कर्म मामले में वर्षीय आरोपी पंकज बंजारा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी प्राइवेट कंपनी में डिली...

Also Read

 सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में दुष्कर्म मामले में वर्षीय आरोपी पंकज बंजारा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी प्राइवेट कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है. ऑनलाइन सामान की डिलीवरी के दौरान उसकी युवती से मुलाकात हुई. मोबाइल से शुरू हुई बातचीत अफेयर में बदली गई. इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए. लेकिन बाद में डिलीवरी बॉय ने शादी से इनकार कर दिया. पूरा मामला रामानुजगंज थाना क्षेत्र का है.



डिलवरी के दौरान हुई मुलाकात

Delivery Boy Arrested


पुलिस के मुताबिक, आरोपी पंकज बंजारा में सूरजपुर जिले के प्रेमनगर का रहने वाला है. वह नीजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है. डिलवरी के दौरान उसकी ऑनलाइन सामान खरीदने वाली युवती से परिचय हुआ. दोनों ने फोन नबंर एक्सचेंज किए और दिन-रात फोन पर बात शुरू हो गई.


शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गई. इस दौरान आरोपी ने शादी करने का वादा कर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए. जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने मना कर दिया. आहत होकर युवती ने रामानुजनगर थाना पहुंचकर शिकायत दी. इसके आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की.


पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. आगे उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी है. वहीं पुलिस घटना से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.