Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


महाराष्ट्र वन विभाग के नागपुर वनमंडल के अध्ययन दल ने शहद प्रसंस्करण केंद्र बोड़ला का भ्रमण किया

कवर्धा,असल बात  जिला यूनियन कवर्धा द्वारा संचालित शहद प्रसंस्करण केंद्र, बोड़ला में 24 अक्टूबर 2026 को महाराष्ट्र वन विभाग के नागपुर वनमंडल ...

Also Read

कवर्धा,असल बात 





जिला यूनियन कवर्धा द्वारा संचालित शहद प्रसंस्करण केंद्र, बोड़ला में 24 अक्टूबर 2026 को महाराष्ट्र वन विभाग के नागपुर वनमंडल के आठ सदस्यीय अध्ययन दल ने भ्रमण किया। दल ने शहद संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग और विपणन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।


जिला यूनियन कवर्धा के उप प्रबंध संचालक श्री दीपक पटेल ने दल का स्वागत किया। केंद्र के मैनेजर श्री कुलदीप पटेल ने शहद के संग्रहण से लेकर प्रसंस्करण, भंडारण, पैकेजिंग और विपणन तक की जानकारी दी।


भ्रमण का उद्देश्य लघु वनोपज आधारित आजीविका, मूल्य संवर्धन और सामुदायिक उद्यमों के विकास के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं का अध्ययन करना था। दल ने शहद प्रसंस्करण एवं विपणन व्यवस्था में विशेष रुचि दिखाई और स्थानीय वनोपज संग्राहकों के लिए रोजगार व आय की संभावनाओं की जानकारी ली।


अध्ययन दल ने शहद प्रसंस्करण केंद्र की कार्यप्रणाली को उपयोगी बताया। ऐसे भ्रमणों से विभिन्न राज्यों के वन विभागों के बीच अनुभव और बेहतर कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान होता है, जिससे लघु वनोपज आधारित आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है।


इस अवसर पर श्री गोविंदा लुचे, उप वनमंडलाधिकारी, नागपुर वनमंडल एवं आठ सदस्यीय अध्ययन दल, श्री दीपक पटेल, उप प्रबंध संचालक, जिला यूनियन कवर्धा, श्री कुलदीप पटेल, मैनेजर, वनधन विकास केंद्र, कवर्धा, समूह के सदस्य एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

असल बात,न्यूज़