Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव स्वयं पहुंचे थाना पांडातराई, एक दिन के लिए थाने से संचालित किया पुलिस अधीक्षक कार्यालय,“एक थाना–एक सप्ताह” अभियान का छठा थाना पांडातराई, आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

कवर्धा,अस्ल बात  कोटवारों की बैठक लेकर सतर्कता एवं बेहतर समन्वय पर जोर, साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक कबीरधाम जिले में पुलिसिंग...

Also Read

कवर्धा,अस्ल बात 




कोटवारों की बैठक लेकर सतर्कता एवं बेहतर समन्वय पर जोर, साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया जागरूक

कबीरधाम जिले में पुलिसिंग को अधिक जनसुलभ, संवेदनशील एवं उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) द्वारा संचालित “एक थाना–एक सप्ताह” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक - 15.10.2026 को थाना पांडातराई में एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय संचालित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक स्वयं थाना परिसर में उपस्थित रहकर स्थानीय पुलिसिंग की स्थिति से रूबरू हुए तथा आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।


*आमजन की समस्याएं सुन, त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देश*


थाना पांडातराई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे क्षेत्रवासी नागरिकों की शिकायतों को पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव ने गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक प्रकरण में संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनसमस्याओं के निराकरण और आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।


*जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद, स्थानीय समस्याओं के निराकरण पर जोर*


पुलिस कप्तान द्वारा पांडातराई क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा से संबंधित विषयों पर चर्चा की। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं एवं सुझावों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार उचित एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि स्थानीय समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित हो सके तथा क्षेत्र में पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय बना रहे।


*कोटवारों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*


पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के कोटवारों की बैठक लेकर उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में होने वाली महत्वपूर्ण गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अप्रिय घटना अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। स्थानीय स्तर पर पुलिस एवं कोटवारों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सूचना तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।


*साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक*


साइबर अपराधों के संबंध में भी जानकारी दी गई। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, अनजान लिंक तथा ओटीपी साझा करने से होने वाली धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने की समझाइश दी गई। साथ ही साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी गई।


*सहसपुर लोहारा से पांडातराई तक छह थाना क्षेत्रों में पहुंचा अभियान*


पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा संचालित “एक थाना–एक सप्ताह” अभियान के अंतर्गत अब तक छह थाना क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षक कार्यालय का संचालन किया जा चुका है। इनमें क्रमशः थाना सहसपुर लोहारा, थाना कुंण्डा, थाना पिपरिया, थाना पंडरिया, थाना रेंगाखार जंगल एवं अब थाना पांडातराई शामिल हैं।


इस अभियान के माध्यम से पुलिस अधीक्षक स्वयं विभिन्न थाना क्षेत्रों में पहुंचकर स्थानीय परिस्थितियों, पुलिसिंग की वास्तविक स्थिति एवं आम नागरिकों की समस्याओं को करीब से समझ रहे हैं। थाने से पुलिस अधीक्षक कार्यालय का संचालन कर शिकायतों की सुनवाई, जनप्रतिनिधियों से संवाद तथा पुलिस व्यवस्था की समीक्षा को स्थानीय स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।


पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के निराकरण, प्रभावी कानून-व्यवस्था, बेहतर जनसंपर्क एवं पुलिस के प्रति नागरिकों का विश्वास मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। “एक थाना–एक सप्ताह” अभियान के माध्यम से पुलिस को आमजन के और अधिक निकट लाकर जनहित में उत्तरदायी एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

असल बात,न्यूज़