भिलाई . असल बात news. स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने केंद्र एवं राज्य स...
भिलाई .
असल बात news.
स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय, हुडको में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओ को रंगोली के माध्यम से उकेरा तथा नुककड़ नाटक के द्वारा योजनाओ को प्रभावी ढंग से बताया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ जया तिवारी ने कहा की विद्यार्थियों को जन कल्याणकारी योजनाओ के प्रति जागरूकता लाना एवं विकसित भारत दो हजार सैंतालिश के संकल्प में व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रंगोली एवं नुक्कत नाटक का आयोजन किया गया।
श्री शंकराचार्य शैक्षिक परिसर हुडको के निदेशक डॉ दीपक शर्मा एवं डॉ मोनिशा शर्मा ने विद्यार्थियों के सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा की विद्यार्थी जब योजनाओ के प्रति जागरूक होंते तो अपने आस पास के लोगो को भी जागरूक करेंगे तथा योजनाओ का लाभ अंतिम व्यक्ति को भी होगा तभी जनता के लिए बनाई गयी योजनाये सफल होगी। प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ल ने कहा की विद्यार्थी केवल विषय ज्ञान या डिग्री के लिए महाविद्यालय नहीं आते है बल्कि ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेकर उनका सर्वांगीण विकास होता है। उपप्राचार्य डॉ अजरा हुसैन ने कहा की विद्यार्थी शिक्षा के साथ ऐसे जागरूकता अभियान से जुड़ कर समाज एवं राष्ट्र हित में कार्य करते है शिक्षा का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक जिम्मेदारी का विकास करना है।
शिक्षा विभाग के संघ्या एवं समूह ने, दीप्ती एवं समूह द्वारा, अम्बिका एवं समूह द्वारा, उन्नति एवं समूह ने, सोनिया एवं समूह ने, सुमन एवं समूह ने, नेहा जैसवाल एवं समूह, ताकेश्वरी एवं समूह, प्रदीप एवम समूह प्रभा साहू एवं समूह, ममता एवं समूह ने रंगोली के माध्यम से मेरे सपनो का भारत – विकसित भारत दो हजार सैंतालिश की थीम को साकार किया, आत्मनिर्भर समृद्ध एवं भेदभाव मुक्त भारत की संकल्पना की। युवा कौशल, मजूबत अर्थव्यवस्था, ग्रीन भारत एवं नवाचार तथा गुणवत्ता युक्त शिक्षा, इसरो द्वारा भारत की उपलब्धियों का सजीव प्रदर्शन किया गया। स्वक्छ भारत एवं सामाजिक समरसता, नारी सशक्तिकरण, जल संरक्षण, पर्यावरण, दो हजार सैंतालिश में तकनीकी एवं विज्ञान, शिक्षा, स्वक्छता, डिजिटल भारत सभी विषयो को रंगोली के माध्यम से साकार किया इस गतिविधि से विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम एवं रचनातम सोच का संचार हुआ।
सेवा मित्र मेरे सपनों का भारत सप्ताह के अंतर्गत के बी एड तृतीय सेमेस्टर के प्रशिक्षाथियों ने अपने विद्यालयों में पोषक आहार से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, रुआबाँधा में प्रशिक्षार्थी राहुल कुमार साहू ने छात्र छात्राओं को पोषण पहाड़ा के माध्यम से पोषक आहार का महत्त्व समझाया। शहीद भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला, तितुर्डीह, दुर्ग में रश्मि वर्मा एवं पद्मिनी ठाकुर, केलाबाड़ी माध्यमिक शाला, दुर्ग में रूपा बघेल एवं निकिता खलखो, स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला, रिसाली में यामिनी साहू, पल्लवी साहू, डीकेश साहू, परमानन्द साहू, महात्मा गांधी माध्यमिक शाला, दुर्ग में निशा साहा, साक्षी देशमुख, लिली वर्मा, आकांक्षा साहू, माध्यमिक शाला जुनवानी में ट्विंकल, प्रदीप सोनी, हर्ष देशमुख, स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक शाला, दीपक नगर दुर्ग में भावना, हीना अंचल, खुर्शीपार उच्चतर माध्यमिक शाला, भिलाई में अंजु सिंह एवम माधुरी ने सुन्दर रंगोली द्वारा विद्यार्थियों को प्रतिदिन पोषण युक्त संतुलित आहार लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप स्वस्थ रहने का संदेश दिया सभी विद्यालयों में पोषण पहाड़ा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा जिसके माध्यम से विद्यार्थी ने खेल खेल में पोषा आहार के महत्व को समझे ।


"
"
" alt="" />
" alt="" />


