Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


खेत में जंगली सुअर के लिए बिछाया था करंट, चपेट में आने से युवक की मौत; इलाके में मचा हड़कंप

  अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए खेत में बिछाए गए करं...

Also Read

 अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए खेत में बिछाए गए करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।




करंट की चपेट में आकर गई जान

यह घटना लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी अंतर्गत हुई है। मृतक की पहचान जुगेश्वर पिता शंकर पावले (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रेमहला और लवजी गांव के बीच स्थित झिलमिली जंगल में खेत की फसल को जंगली सूअरों से बचाने के लिए करंट बिछाया गया है, जिसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर जान चली गई।


घटना की जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जिसके कारण शव को लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।