Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


सांसद विजय बघेल ने तालपुरी में किया "मां का आँचल प्ले स्कूल" का शुभारंभ", स्कूल संचालकों को आव्हान किया -हमें नन्हे मुन्ने बच्चों को आश्रय में छोड़कर जाने वाली माताओ का विश्वास जीतने के लिए काम करना होगा

सांसद विजय बघेल ने तालपुरी में किया "मां का आँचल प्ले स्कूल" का शुभारंभ", स्कूल संचालकों को आव्हान किया -हमें नन्हे मुन्ने बच...

Also Read




सांसद विजय बघेल ने तालपुरी में किया "मां का आँचल प्ले स्कूल" का शुभारंभ", स्कूल संचालकों को आव्हान किया -हमें नन्हे मुन्ने बच्चों को आश्रय में छोड़कर जाने वाली माताओ का विश्वास जीतने के लिए काम करना होगा
भिलाई .
असल बात news.  

सांसद श्री विजय बघेल ने तालपूरी भिलाई में आज  "मां का आँचल प्ले स्कूल" का शुभारंभ"किया. इस अवसर पर कॉलोनी की बड़ी संख्या में  महिलाएं,गणमान्य नागरिक और नन्हें- मुन्ने बच्चों की उपस्थिति से पूरा कार्यक्रम अत्यंत ममतापूर्ण नजर आ रहा था. सांसद श्री विजय बघेल ने यहां अपने उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक परिवार में माताओ को अपने नन्हे- मुन्ने बच्चों से बहुत स्नेह होता है,बहुत ममता होती है.मां,अपने नन्हें-मुंन्नों को कहीं छोड़कर जाती हैं तो मतलब अपने कलेजे का टुकड़ा छोड़ कर जाती हैं. उन्होंने स्कूल के संचालकों को आव्हान करते हुए कहा कि हम बच्चों का प्ले स्कूल चला रहे हैं तो हमें, यहां,हमेशा इसका प्रयास करना चाहिए कि अपने कलेजे का टुकड़ा आपके पास छोड़कर जाने वाली माताओ का भरोसा कभी नहीं टूटे.

तालपुरी कॉलोनी के बी ब्लॉक में लगभग 1200 परिवार रहते हैं जिसमें से 400 के आसपास कामकाजी महिलाएं हैं.काम पर जाने वाली महिलाओं के बच्चों का देखभाल करने,उन्हें समुचित संस्कार, खेल-खेल में शिक्षा देने के उद्देश्य से इस प्ले स्कूल को शुरू किया गया है. इसमें एक वर्ष से 7 वर्ष तक के बच्चों को रखा जाएगा.यहां अनुभवी शिक्षिकाओ के द्वारा देख-रेख की जाएगी. अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती देवी की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. सांसद श्री विजय बघेल ने फीता काटकर औपचारिक रूप से फीता काटकर प्ले स्कूल का शुभारंभ किया.




स्कूल संचालन समिति के सदस्यों,गण मान्य नागरिकों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर  स्वागत किया. मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम मां दुर्गे से शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर शुरू हो रहे  इस प्ले स्कूल का संचालन कर्ता महिलाओं को शक्ति और साहस और सामर्थ्य  देने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चों को सुरक्षा,खेल-खेल में शिक्षा, बेहतर पालन और संस्कार देने के उद्देश्य से इस प्ले स्कूल को शुरू किया जा रहा है.  कई परिवार में माता-पिता दोनों काम करते हैं तथा घर से बाहर रहते हैं ऐसे में बच्चों का समुचित पालन पोषण एक समस्या होती है. वे अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों को अपने घर रखना चाहते हैं लेकिन बुजुर्ग लोग गांव छोड़कर आना नहीं चाहते. ऐसे में कामकाजी महिलाओं को अपने बच्चों को देखभाल, प्राथमिक शिक्षा के लिए दिनभर ऐसे प्ले स्कूल में रखना मजबूरी होती है.ऐसे में हमारा भी दायित्व है कि जो माताएं-बहने अपने कलेजे का टुकड़ा आपके पास छोड़कर जाती हैं तो उनका विश्वास कभी न टूटे. उनकी भावनाओं पर कभी आघात न पहुंचे. उन्होंने कहा कि हम कठिन काम पर आगे बढ़ रहे हैं.हम सेवा भाव, सद्भावना से काम करते आएंगे तो निश्चित रूप से आगे बढ़ते जाएंगे.






 इस अवसर पर कई नन्हे मुन्ने बच्चे भी
 अपने माता-पिता के साथ वहां उपस्थित थे. सांसद विजय बघेल ने नन्हे-मुन्नों का तिलक लगाकर मीठा खिलाकर स्वागत किया. वहीं सांसद विजय बघेल ने जापान में भारतीय टीम की तरफ से आर्म्स रैसलिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले स्थानीय खिलाड़ी नमन आनंद का पुष्प गुच्छ पहनाकर स्वागत किया.
कार्यक्रम में पाटन जनपद पंचायत के सभापति खेमलाल देशलहरे,पार्षद 








श्रीमती सविता धवस, श्रीमती माया बेलचंदन, कॉलोनी के अध्यक्ष सुनील चौरसिया, कोषाध्यक्ष आरएन साहू,खुमान दास, रेखा सिंह इंदु साहू लता साहू शकुंतला राम गोपाल साहू श्यामलाल साहू किरण साहू अहिल्याबाई साहू नंदिनी साहू इत्यादि सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के गण मान्य नागरिक उपस्थित थे.