Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Automatic Slideshow


जय अंबे स्वीट्स, जनता स्वीट्स और स्वीट हार्ट पर छापा, मिठाइयों में मिले कीड़े तो स्टोरेज में मिली भारी गंदगी!

  रायपुर। त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की सक्रियता बढ़ गई है. विभागीय अमले के छापे में मिठाइयों में कीड़े मिलने, ...

Also Read

 रायपुर। त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की सक्रियता बढ़ गई है. विभागीय अमले के छापे में मिठाइयों में कीड़े मिलने, स्टोरेज के बहुत ही गंदे स्थिति में होने पर जय अंबे स्वीट्स, जनता स्वीट्स और स्वीट हार्ट के सील किया गया है.



खाद्य विभाग नियंत्रक दीपक अग्रवाल के मौजूदगी में मिठाई दुकानों पर कार्रवाई हुई है. तत्काल इन सभी दुकानों को बंद कराया गया है. इसके साथ ही मिलावटी जांच के लिए अलग-अलग प्रकार के मिठाइयों का सैंपल लिया गया है. यही नहीं इन मिठाई दुकानों से लगभग 500- 500 किलो मिठाइयों को नष्टीकरण के लिए जब्त किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि इन दुकानों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा. फ़िलहाल, आगामी आदेश तक इन दुकानों को बंद किया गया है.